रामपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने बुधवार को रामपुर पहुंचकर नगर विकास मंत्री आजम खां की मां के निधन पर शोक व्यक्त किया। दोपहर बाद लगभग 12.15 बजे वो आजम खां के निवास स्थान पर पहुंचे। वो लगभग 45 मिनट तक उनके आवास पर रुके। मुलायम सिंह यादव ने कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरी समाजवादी पार्टी आजम खां के साथ खड़ी है।
मुलायम सिंह यादव ने कहा कि मां का दर्जा भगवान से बढ़कर है। दुनिया में एक मां का प्यार ही ऐसा है जो नि:स्वार्थ होता है। कोई भी आदमी कितना भी बड़ा हो जाए, वह अपनी मां की नजर में बच्चा ही रहता है। मां हमेशा अपने बच्चों की तरक्की की दुआ करती रहती है। आजम खां आज जिस मुकाम पर पहुंचे हैं उसमें उनकी मां की दुआओं का अहम योगदान है। उन्होंने कहा कि मैं आजम खां का दुख समझ सकता हूं। मैं प्रार्थना करता हूं कि ईश्वर उनके परिवार को इस दुख को सहन करने की क्षमता प्रदान करे। इस मौके पर आजम खां के बड़े भाई शरीफ खां, उनके पुत्र अदीब आजम, अब्दुल्ला आजम सहित परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे।