{"_id":"129-44798","slug":"Raebareli-44798-129","type":"story","status":"publish","title_hn":"\u092e\u0939\u093f\u0932\u093e\u0913\u0902 \u0915\u093e \u0918\u0930 \u0938\u0947 \u0928\u093f\u0915\u0932\u0928\u093e \u092e\u0941\u0936\u094d\u0915\u093f\u0932","category":{"title":"City & states","title_hn":"\u0936\u0939\u0930 \u0914\u0930 \u0930\u093e\u091c\u094d\u092f","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं का घर से निकलना मुश्किल
Raebareli
Updated Mon, 15 Oct 2012 12:00 PM IST
पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
रायबरेली। वीआईपी जिले में क्राइम कंट्रोल के लिए पुलिस अभियान तो चला रही है, लेकिन अपराधियों पर शिकंजा नहीं कस पा रहा है। चेन स्नेचर गिरोह पूरी तरह से सक्रिय है, जिससे महिलाओं का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। अब तो स्थिति ये हो गई है कि चेन स्नेचर घर के अंदर घुसकर चेन स्नेचिंग की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। यही नहीं कई लूट और हत्या की घटनाओं का अब तक पर्दाफाश नहीं हो सका। खुलासे के नाम पर जांच खानापूरी तक सीमित है। नतीजतन अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। चेन स्नेचरों, अश्लील एसएमएस, फोन पर शिकंजा कसने और सट्टेबाजों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पुलिस अभियान चला रही है। हाईटेक अपराधी इन अभियानों की न सिर्फ हवा निकाल रहे हैं, बल्कि पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। खासकर चेन स्नेचिंग की घटनाएं। शहर और लालगंज में ही सबसे अधिक चेन स्नेचिंग की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। छह अक्तूबर को लालगंज में शिक्षिका की चेन लूट ली गई। इसी दिन शहर में ही घर के अंदर घुसकर चेन स्नेचरों ने एक महिला की चेन छीन ली। इन घटनाओं का खुलासा भी नहीं हुआ कि शनिवार को दिनदहाड़े चेन स्नेचरों ने इंदिरा नगर में घर में घुसकर महिला से चेन छीन ले गए। यह घटनाएं अक्तूबर की हैं। इससे पहले अगस्त, सितंबर में दस से अधिक घटनाएं हुई हैं, जिनका अब तक खुलासा नहीं हो सका है। इससे लग रहा है कि अधिकारियों की अपराध कंट्रोल के लिए बनाई जा रही रणनीति और अभियान विफल साबित हो रहे हैं।