पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
अधिवक्ता जवाहर लाल मिश्र की हत्या में नामजद प्रधानपति शशिकांत मिश्र उर्फ भोले की लोकेशन कुंडा में मिली। पुलिस ने उसकी तलाश में संभावित स्थान पर दबिश दी लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही वह अपना ठिकाना बदल चुका था। अधिवक्ता जवाहर लाल मिश्र की हत्या में प्रधानपति शशिकांत उर्फ भोले को नामजद किया गया है। घटना के बाद से उसके घर पर ताला लटक रहा है। परिवार के लोग भी गायब हैं। पुलिस को बुधवार की रात उसकी लोकेशन कुंडा में मिली। जानकारी के बाद आनन-फानन में क्राइम ब्रांच के साथ ही स्थानीय पुलिस ने उसकी मौजूदगी वाले संभावित ठिकाने पर छापा मारा। हालांकि भोला वहां से निकल चुका था। पुलिस हाथ मलते रह गई। लोगों से पूछताछ की लेकिन कोई सटीक जानकारी नहीं मिली। उसका मोबाइल भी कुछ पलों के लिए खुलता है और फिर बंद हो जाता है। सीओ सिटी ने बताया कि प्रधानपति की तलाश में पुलिस की दो टीमें लगातार भागदौड़ कर रही हैं।