पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
प्रतापगढ़। हालात के मारे एक किशोर के सामने उसकी प्रसूता मां घंटों तड़पती रही। लालगंज से जिला महिला अस्पताल रेफर की गई प्रसूता के पेट में पथरी बता डॉक्टरों ने यहां भी हाथ खड़े कर दिए। गरीबी का मारा पुत्र डॉक्टरों सेमां की जिंदगी की भीख मांगने लगा। इस पर उसे इलाहाबाद रिफर कर दिया।
लालगंज के खेमसरी गांव निवासी भोलानाथ की पत्नी विमला को प्रसव पीड़ा शुरू हुई। मां को लेकर पुत्र सचिन लालगंज सीएचसी पहुंचा। वहां उसने एक बच्ची को जन्म दिया। हालत खराब होने पर डॉक्टरों ने रेफर किया तो मां को लेकर सचिन जिला महिला अस्पताल पहुंचा। वहां भर्ती होने के बाद भी इलाज के लिए वह अस्पताल में घंटों तड़पती रही। थोड़ी देर में डॉक्टरों ने बताया कि महिला के पेट में पथरी है। अब यहां उसका इलाज संभव नहीं। यह सुन सचिन डॉक्टरों से मां के इलाज व उसकी जिंदगी की भीख मांगने लगा। मगर डॉक्टरों ने उसको एसआरएन रिफर कर दिया। गरीबी की वजह से वह मां को इलाहाबाद ले जाने में असमर्थ था। यह बात सीएमओ डॉ. वीके पांडेय तक पहुंची तो उन्होंने विभागीय एंबुलेंस से एसआरएन ले जाने को कहा। सीएमएस डॉ. मधुरिमा श्रीवास्तव के मुताबिक महिला की हालत काफी खराब थी। उसका आपरेशन यहां संभव नहीं था, इसीलिए उसे रेफर कर दिया गया।