पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
कुंडा (ब्यूरो)। प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बडूपुर गांव में अपनी छाप छोड़ गए। मुख्यमंत्री ने जहां बड़ी शालीनता से लोगों से मिलकर हालचाल लिया वहीं पुराने कार्यकर्ता के घर जाकर परिजनों से मिले। उधर सैनिक के परिजनों को भी परिवार के मुखिया की तरह समझाया और हर मदद देने का भरोसा दिया।
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव दिवंगत सैनिक सुभाष यादव के पिता राम आसरे यादव से मिले तो कहा कि बेटे ने शहादत देकर पूरे देश को गौरवान्वित किया है। इस पर हम सभी को फक्र है। पिता ने गैस एजेंसी की मांग की तो साथ में बैठे कैबिनट मंत्री रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया ने कहा कि यह केन्द्र सरकार का मामला है, हम लोग इसमें कुछ नहीं कर सकते। छोटा भाई सुशील सामने आया तो बोले हिम्मत से काम लो डरो नहीं, हम सभी आपके साथ हैं। किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी। चचेरा भाई राहुल मुख्यमंत्री से मिला तो उन्होंने कहा कि अच्छी पढ़ाई करो, नौकरी जरूर मिलेगी। बहन कविता पहुंचते ही फफक कर रो पड़ी। सीएम ने पूछा किस क्लास में पढ़ रही हो, उत्तर मिला बीए में। सीएम ने कहा कि पढ़ाई करो, हम नौकरी दिलाएंगे। इसके बाद वह दादा राम सेवक, चाचा, चचेरे भाई समेत कई अन्य परिजनों को अंदर बुलाकर बात की। इसके बाद दिवंगत सैनिक की याद में स्मारक बनाने की चर्चा शुरू कर दी। कहा कि स्मारक के लिए निर्विवादित भूमि का चयन किया जाए। हम किसी विवाद में नहीं फंसना चाहते। निर्विवादित जमीन का प्रस्ताव मंगा जल्द ही हम स्मारक बनवाएंगे। देश की सरहद पर हमारे भाई, बेटे, बड़ी ही मुसीबत में रहकर देश की रक्षा करते हैं। उनके लिए जो भी हम सभी से बन पडे़गा किया जाएगा। ऐसे ही तमाम सवालों पर सीएम ने बड़ी शालीनता से परिजनों को समझाया तथा मदद देने का भरोसा दिया।
हैलीपैड पर मुख्यमंत्री तक पहुंचने के लिए सपाइयों में अफरातफरी मची रही। हेलीकाप्टर पहुंचने की सूचना मिलते ही सपा पदाधिकारी हैलीपैड की ओर बढ़ने लगे। सुरक्षाकर्मियों के रोकने पर सपा कुंडा अध्यक्ष राम अवध यादव काका भिड़ गए। पूर्व प्रमुख बबलू सिंह, सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष जगेसर यादव समेत कई नेताओं से पुलिस अधिकारियों की झड़प हुई। बाद में जिलाध्यक्ष भैयाराम ने हस्तक्षेप कर सभी को हैलीपैड के अंदर प्रवेश दिलाया। मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष गौरव यादव, अनूप पांडेय, बबलू यादव, एके सिंह, जिपंस केशव प्रसाद पटेल, जिपंस राम दुलारे मौर्य, साके सिंह, मो. इकबाल, मो. इरफान, घौलर शुक्ला, काजू सिंह मौजूद रहे।
कुंडा के बडूपुर गांव पहुंचने पर हैलीपैड पर सांसद सांसद शैलेंद्र कुमार, एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह गोपाल जी, विधायक विनोद सरोज, विधायक मुन्ना यादव, सपा जिलाध्यक्ष भैयाराम पटेल, सपा जिला उपाध्यक्ष छविनाथ यादव, जिला महासचिव इरशाद सिद्दीकी, सयुस जिला अध्यक्ष शकील अहमद, नगर पंचायत अध्यक्ष गुलशन यादव, ब्लाक प्रमुख संतोष सिंह, सपा कुंडा अध्यक्ष राम अवध यादव काका, सपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ प्रदेश महासचिव मुनीर अहमद, राजा भैया प्रतिनिधि हरिओम शंकर श्रीवास्तव ने बुके देकर स्वागत किया। मौके पर लोकसभा चुनाव के घोषित प्रत्याशी सीएन सिंह भी कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए। मगर वह अकेले ही घूमते रहे। सपाइयों ने उनके साथ ऐसा बर्ताव किया मानों वे पार्टी प्रत्याशी नहीं हों।
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का गृह जनपद में स्वागत करने खादी मंत्री जिले में होने के बाद भी नहीं पहुंच सके। जब मुख्यमंत्री हेलीकाप्टर में बैठने लगे उसी दौरान वे भी अपने लाव लश्कर के साथ पहुंचे तथा दौड़ते हुए हेलीपैड में प्रवेश कर अपनी हाजिरी लगाई। इसे लेकर भी सपा पदाधिकारियों एवं विधायकों में चर्चा रही।
विकास खंड बाबागंज के बडूपुर खेमीपुर गांव में अचानक सीएम के आने का कार्यक्रम बना। गुरुवार की दोपहर बाद से शुरू हुई तैयारी रातभर चलती रही। मगर सुबह बैरीकेडिंग, खड़ंजा एवं सफाई का कार्य पूरा नहीं हो सका था। सुबह साढ़े नौ बजे तक ईंट मंगाकर खड़ंजा लगाया जा रहा था। सफाई कर्मी रास्ते से कचरा हटा रहे थे।
सैनिक के घर सांत्वना देने सीएम बडूपुर गांव आए तो लोगों को लगा वह समाधि तक जाएंगे। मगर वे परिजनों से मिलने के बाद सपा नेता मुनीर अहमद के घर चले गए। इससे युवाओं को मायूस होना पड़ा।
बडूपुर गांव में मुख्यमंत्री के आने को लेकर अफसरों ने सैनिक के घर के समीप ही हेलीपैड की व्यवस्था की। इसके लिए गांव के ही राम दुलारे यादव के अरहर के खेत को उजाड़ दिया गया। पड़ोसी नन्हे लाल, अनिल आदि के खेतों में बैरीकेडिंग कराने के साथ फोर्स तैनात कर दी। कई परिवारों की फसलें कुचल दी गईं। इसे लेकर लोगों ने नाराजगी जताई। हालांकि राजा भैया प्रतिनिधि हरिओम शंकर श्रीवास्तव, विधायक विनोद सरोज ने सभी को मुआवजा दिलाने का भरोसा देकर मुंह बंद करा दिया।