पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
पूरनपुर। इलाज के दौरान निजी अस्पताल में विवाहिता की मौत के बाद हंगामा हो गया। ससुराल वाले एंबुलेंस से शव लेकर घर लौट रहे थे कि रास्ते में मायके वालों के साथ जुटे लोगों ने उन्हें रोक लिया। पति की कुछ लोगों ने पिटाई भी कर दी। फिर शव एंबुलेंस से ही कोतवाली ले आए और दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव चाटफिरोजपुर निवासी परशुराम ने बताया कि उसकी पुत्री रिंकी (24) की शादी करीब आठ माह पूर्व गांव पिपरिया दुलई निवासी राजीव से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद कम दहेज का ताना देकर ससुराल वाले बेटी को प्रताड़ित करने लगे। बाइक और एक लाख रुपये की मांग की जाने लगी। मांग पूरी न होने पर पति राजीव, ससुर राजाराम, सास, देवर उमेश, ननद ने मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि 20 फरवरी को पिटाई कर रिंकी को घायल कर दिया। गंभीर हालत में रिंकी को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान मंगलवार सुबह रिंकी की मौत हो गई। ससुराल वाले शव को बिना पोस्टमार्टम कराए घर ले जाने लगे। इसकी जानकारी मिलने पर मायके पक्ष के लोग असम हाईवे पर एकत्र हो गए। शव लेकर एंबुलेंस से जा रहे ससुराल वालों को रोक लिया। कोतवाल एसके सिंह ने बताया कि विवाहिता की मौत के बाद दहेज हत्या का आरोप लगाया गया है। पिता से मिली तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।