{"_id":"122-70072","slug":"Pilibhit-70072-122","type":"story","status":"publish","title_hn":"\u092a\u0940\u0921\u093c\u093f\u0924\u094b\u0902 \u0915\u0940 \u0938\u0939\u093e\u092f\u0924\u093e \u0915\u094b \u0932\u0917\u0940 \u091a\u093f\u0924\u094d\u0930\u0915\u0932\u093e \u092a\u094d\u0930\u0926\u0930\u094d\u0936\u0928\u0940 ","category":{"title":"City & states","title_hn":"\u0936\u0939\u0930 \u0914\u0930 \u0930\u093e\u091c\u094d\u092f","slug":"city-and-states"}}
पीड़ितों की सहायता को लगी चित्रकला प्रदर्शनी
Pilibhit
Published by:
Updated Tue, 09 Jul 2013 05:32 AM IST
पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
अमर उजाला ब्यूरो
पूरनपुर। उत्तराखंड में दैवीय आपदा से पीड़ित लोगों के सहायता के लिए तीन दिवसीय संवेदन चित्रकला प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी में कई लोगों ने कृतियां खरीदी।
कलांगन ग्रुप की ओर से नगर के आर्य समाज मंदिर में लगाई गई चित्रकला प्रदर्शनी का पीलीभीत के पुष्प इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर एसपीएस संधू ने दीप प्रज्वलित कर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने ग्रुप में सम्मलित कलाकारों के चित्रों के साथ दैवीय आपदा पीड़ितों के हितार्थ कार्य की सरहाना की। उन्होंने कहा कि दान देने के बाद दानदाता को भौतिक रूप से कुछ भी प्राप्त नहीं होता, लेकिन प्रदर्शनी के माध्यम से दान देने वाले अपने घर की भी सुंदरता बढ़ा सकेंगे। इस दौरान अशोक खंडेलवाल, अजय खंडेलवाल, मोती लाल गुप्ता, रवि गुप्ता, केशव गुप्ता, अनिल गुप्ता, राजीव सिंह, वेद तिवारी, ब्रजमोहन खंडेलवाल, मुकेश खंडेलवाल, ध्रुव गुप्ता आदि थे। प्रदर्शनी में सहारनपुर के प्रशांत त्रिपाठी, पूरनपुर के बलराम वर्मा, अशोक वर्मा, गोला के अश्वनी वर्मा, आशुतोष अग्निहोत्री, देवबंद के मनु शर्मा की कृतियां प्रदर्शित की गई। प्रदर्शनी नौ जुलाई तक लगेगी।