पूरनपुर। एसडीएम डॉ महेंद्र मिश्र ने संभावित बाढ़ को लेकर ट्रांस शारदा क्षेत्र के गांवों में भ्रमण कर लोगों से बाढ़ को लेकर जानकारी की। सतर्क रहने के निर्देश दिए। इस दौरान बाढ़ से बचाने को बनाई जा रही ठोेकरों का निरीक्षण कर तेजी से कार्य करने को कहा। बाढ़ शरणालय और बाढ़ चौकियों की स्थिति की भी जानकारी ली।
मालूम हो कि शारदा नदी की बाढ़ से तहसील क्षेत्र के ट्रांस शारदा के कई गांवों में जलभराव हो जाता है। हर साल भारी तबाही के साथ कृषि फसलें नदी की भेंट चढ़ जाती हैं। शारदा की संभावित बाढ़ से निपटने को बाढ़ शरणालय और बाढ़ चौकियों की स्थापना कर कर्मचारियों की तैनाती की जा चुकी है। संभावित बाढ़ को लेकर एसडीएम ने ट्रांस शारदा क्षेत्र के गांव कबीरगंज, राजीव नगर, राणा प्रताप नगर, बैल्हा, श्रीनगर, नेहरूनगर समेत दस गांवों में भ्रमण कर बाढ़ को लेकर लोगों से बातचीत की।
भ्रमण के दौरान कई लोगों ने पिछले साल बाढ़ से हुई तबाही का मुआवजा न मिलने की शिकायत की। साथ ही संभावित बाढ़ से बचाने को ठोकरों के निर्माण की मांग की। इस दौरान एसडीएम ने बाढ़ खण्ड की ओर से बनाई जा रही ठोकरों का निरीक्षण किया और तेजी से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। निरीक्षण में उन्होंने बाढ़ शारणालय और बाढ़ चौकियों को भी देखा। इस दौरान तहसीलदार विजय प्रकाश तिवारी और अन्य अफसर, कर्मचारी उनके साथ थे।