पूरनपुर। पुत्र को ले जाने को लेकर गांव मुजफ्फरनगर में दो पक्षोें जमकर मारपीट हुई। मारपीट में दोनोें पक्षों के छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने क्रास रिपोर्ट दर्ज की है। मारपीट की अन्य वारदातों में छह लोग घायल हुए।
गांव मुजफ्फरनगर निवासी चंद्रपाल सिंह की गांव में ही ससुराल है। चंद्रपाल रात अपनी ससुराल के समीप गया था। इस दौरान चंद्रपाल का पुत्र उसकी ससुराल से निकलकर चंद्रपाल के पास आ गया। चंद्रपाल ने उसे बाइक पर बैठा लिया। इस पर चंद्रपाल का उसके ससुरालियों से विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में मारपीट हुई। इसमें एक पक्ष के चंद्रपाल सिंह, संजीव सिंह जबकि दूसरे पक्ष के दिनेश सिंह, वीरपाल सिंह और उनकी बहन घायल हुई। पुलिस ने चंद्रपाल सिंह की ओर से उसके साले वीरपाल सिंह, कुंवर पाल सिंह, दिनेश सिंह और श्यामा सिंह के खिलाफ जबकि दिनेश सिंह की ओर से मनोहर सिंह, चंद्रपाल सिंह, संजीव, वेदप्रकाश सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
इधर, गांव मुजफ्फरनगर में भूमि को लेकर हुए विवाद मेें डालचंद की पिटाई कर दी। बीच-वचाव को आए गांव के बुलाकी राम और त्रिदेव, जितेंद्र तथा महिलाओं को पीटा गया। पुलिस ने डालचंद्र की ओर से गांव के ही उसके भाई लीलाधर, लीलाधर के पुत्र मुनीष , सीताराम, मंगूरी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। गांव चांटफिरोजपुर में मामूली विवाद पर नंदलाल को पीट दिया गया।
पुलिस ने नंदलाल की ओर से गांव के झम्मन लाल, तेजराम, संजीव कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मोहल्ला कायस्थान में विवाद पर बारह वर्षीय बालिका रश्मी की पिटाई कर दी गई। पुलिस ने मनोज की ओर से मोहल्ले के अनुज, खुशबू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।