जाट आरक्षण संघर्ष ने बैठक कर बनाई रणनीति
देवेंद्र सिंह टोनी को जिलाध्यक्ष बनाया
पीलीभीत। जाट आरक्षण के मुद्दे को धार देने का काम जारी है। अखिल भारतीय जाट आरक्षण समिति की हुई बैठक में आरक्षण मुद्दे पर विचार विमर्श हुआ। बैठक में जिला इकाई का गठन कर देवेंद्र सिंह टोनी को अध्यक्ष बनाया गया है।
अखिल भारतीय जाट आरक्षण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी यशपाल मलिक ने बैठक में कहा कि देश के 175 जिलों में समिति के गठन का काम पूर्ण कर लिया गया है। केंद्र सरकार को 13 सितंबर तक का अल्टीमेटम दिया गया था। इस अवधि के बाद देश भर में आंदोलन चलाया जाएगा। उन्होंने आशंका जताई कि सरकार वादा खिलाफी कर जाट आरक्षण के मुद्दे को टाल सकती है। बैठक में जिला इकाई का गठन कर देवेंद्र सिंह टोनी को अध्यक्ष मनोनीत किया है।
अनिल चौधरी को राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ आए संभल इकाई के अध्यक्ष रुमाल सिंह, प्रांतीय सदस्य सुधीर मलिक, पीतम सिंह, चौधरी उमेंद्र सिंह आदि ने भी संबोधित किया। बैठक में वीरेश तरार, वीरपाल सिंह, चौधरी मनोहर सिंह, ईश्वर सिंह, योगेश अहलावत आदि मौजूद रहे।