पीलीभीत। दिन पर दिन तेज होती सूरज की तपिश से शनिवार को पारा 43 डिग्री पार कर गया। इस तरह अब तक सबसे गर्म दिन शनिवार रहा। दोपहरी में सूरज की तपिश के आगे जनजीवन बेहाल हो गया और सड़कों पर इक्का-दुक्का लोग ही नजर आए।
पंतनगर यूनीवर्सिटी के मौसम विज्ञानी डॉ एचएस कुशवाहा के अनुसार पश्चिम से चलने वाली हवाओं का रूख बदलकर पूरब-उत्तर होने से गर्मी बढ़ी है। मौसमी विक्षोभ में परिवर्तन आते ही आंधी आने की संभावना है और बूदाबांदी भी हो सकती है। फिलहाल सूरज की तपिश के कारण जनजीवन बेहाल हो गया है, लेकिन छुट् टी की मस्ती में घूम रहे बच्चों को इस गर्मी में भी मजा आ रहा है। ऐसे ही बाजार में घूमते बच्चों को बरफ खाते कैमरे में कैद किया गया। मैदानों में सुबह से दोपहर तक और शाम को भी क्रिकेट की धूम है। उधर बाजार में दो बच्चों को धूप में बर्फ का मजा लेते कैमरे में कैद किया गया। शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 29.6 डिग्री रिकार्ड किया गया। भीषण गर्मी के कारण दोपहरी में सड़कें सूनी हो गईं। यातायात थम सा गया।
बाक्स
बीते सप्ताह के तापमान पर एक नजर
रविवार : अधिकतम : 42.6 डिग्री, न्यूनतम : 26.8 डिग्री
सोमवार : अधिकतम : 42.8 डिग्री, न्यूनतम : 27.2 डिग्री
मंगलवार :अधिकतम : 42.6 डिग्री, न्यूनतम : 27.4 डिग्री
बुधवार : अधिकतम : 42.8 डिग्री, न्यूनतम : 27.6 डिग्री
गुरुवार : अधिकतम : 42.6 डिग्री, न्यूनतम : 27.4 डिग्री
शुक्रवार : अधिकतम : 42.8 डिग्री, न्यूनतम : 29.2 डिग्री