पीलीभीत। नौगवां स्थित कांशीराम आवासीय कॉलोनी में 25 मई से पानी की आपूर्ति ठप है। यहां लगे अधिकांश इंडिया मार्क हैंडपंप बदबूदार पानी दे रहे हैं। कई नल खराब भी पड़े हैं। पालिका प्रशासन ने भी नहीं सुनी तो मंगलवार की दोपहर कॉलोनी के सैकड़ों लोग ईदगाह रेलवे फाटक पर आए और जाम लगा दिया। इससे लोगों को कॉफी दिक्कत हुईं। कड़ी धूप में परेशान हाल महिलाओं और पुरुषों ने पालिका प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की।
कॉलोनी में नलकूप का मोटर 25 मई को फुंकने से सप्लाई ठप हो गई थी। कॉलोनी को 684 परिवारों के पास इंडिया मार्क हैंडपंप से पानी लेने के सिवा कोई रास्ता नहीं रह गया। कॉलोनी में 29 में से चार इंडिया मार्क हैंडपंप हैं। जिनसे सही पानी मिलता है। बाकी में कुछ खराब पड़े हैं तो कुछ में पीला और बदबूदार पानी आता है।
कॉलोनी वालों का कहना है कि इन नलों का पानी दूषित होने के कारण इस्तेमाल में नहीं आता। इस तरह पूरी कॉलोनी के लोग सिर्फ चार नलों पर घंटों लंबी लंबी कतार में लगकर पानी लेते हैं। लोगों ने डीएम से मामले की शिकायत की। डीएम ने ईओ को समाधान के निर्देश दिए, लेकिन नतीजा सिफर रहा। मंगलवार को नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। वे ईदगाह मार्ग पर आ गए और जाम लगा दिया। महिलाओं बच्चों व पुरुषों ने पालिका प्रशासन के विरोध में जमकर नारेबाजी की। इस बीच तमाम वाहन जाम में फंसे रहे। करीब दो घंटे बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को आश्वासन देकर जाम खुलाया।
प्रदर्शन करने वालों में प्रमुख रूप से नीलांबर, कल्लूमल, संजीव कश्यप, मोनू, राम किशन, अरविंद, शफीक अहमद, नय्यर, शाहबाज खान, मोहम्मद फारूक, जलील अहमद, दिनेश यादव, राम दुलारी, बिरजू, दूल्हा खां, खुशबू, कमला देवी, मीना देवी, सितारा, राकेश शर्मा, समरीन, अख्तरी, आसमा, सौभद्रा, पूनम उपाध्याय व चंद्रवती सहित काफी लोग थे।
0
बाक्स
रेलवे ट्रैक पर भी किया प्रदर्शन
पानी की समस्या को लेकर जाम लगाने वाले लोग ईदगाह रेलवे ट्रैक तक आ गए। कुछ लोग रेलवे ट्रैक पर लेटकर प्रदर्शन करने लगे। 15-20 मिनट तक ट्रैक पर प्रदर्शन के बाद लोगों को पता चला कि अभी ट्रेन आने में काफी देर है तो लोगों ने खुद ही ट्रैक खाली कर दिया और फिर सड़क पर आ गए।
0000
बाक्स
जब एक बुजुर्ग सड़क पर लेटे
उम्र के सात दशक पूरे कर चुके एक बुजुर्ग पानी की समस्या पर इतना खफा थे कि जब कुछ बाइक सवारों ने अपने वाहनों को जाम से जबरन निकालने की कोशिश की तो वह सड़क पर लेट गए। बोले जिसे जाना है मुझे कुचलता हुआ चला जाए। ऐसे जीने से भी तो कोई फायदा नहीं है।
0000
बाक्स
बिना ईओ की अनुमति कैसे ठीक हो मोटर
नगर पालिका के जलकल प्रभारी राकेश का कहना है कि 25 मई को कॉलोनी का मोटर फुं कने के कारण सप्लाई बंद है। इस संबंध में ईओ साहब को फोन किया तो बात नहीं हुई। नगर पालिका व उनके आवास पर भी गया लेकिन मुलाकात नहीं हुई। बिना अनुमति मरम्मत कराने पर भुगतान की दिक्कत आती है।
0
बाक्स
ईओ ने नहीं उठाया फोन
नगर पालिका ईओ विजय प्रताप सरल समस्या पर बात करने के लिए दोपहर में अपने कार्यालय में नहीं मिले तो उनके फोन पर शाम 4:02 बजे और 4:51 बजे संपर्क करने की कोशिश की गई। दोनों बार पूरी घंटी बजने के बाद भी उनका फोन नहीं उठा।