पीलीभीत। पेट्रोल मूल्य में वृद्धि के खिलाफ 31 मई को सपा के बंद को सफल बनाने के लिए समाजवादी युवजन सभा ने बैठक कर रणनीति बनाई गई। वहीं अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल और उ.प्र. उद्योग व्यापार संगठन ने बंद का समर्थन करते हुए व्यापारियों से अपनी प्रतिष्ठान बंद रखने का आह्वान किया है।
मंगलवार को सयुस अध्यक्ष विकास बाल्मीकि की अध्यक्षता में सपा कार्यालय पर बैठक हुई। विकास बाल्मीकि ने कहा युवजन सभा के कार्यकर्ताओं से 31 मई को सुबह सात बजे विशाल टाकीज में एकत्र होंगे। वहां से वाहनों का जुलूस निकालकर व्यापारियों से बंद में सहयोग की अपील की जाएगी। सपा के जिलाध्यक्ष रामकुमार कश्यप ने जिले के व्यापारियों से बंद में सहयोग करने का आह्वान किया। बैठक में छात्र सभा अध्यक्ष राशिद अल्वी लोहिया वाहिनी अध्यक्ष राम प्रताप गंगवार ने भी विचार व्यक्त किए। दूसरी ओर पश्चिमी उ.प्र. उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष अश्वनी अग्रवाल, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनिल महेंद्र्र, महामंत्री देवेश बंसल, उ.प्र. उद्योग व्यापार संगठन के अध्यक्ष अनुपम अग्रवाल, महामंत्री नदीम वारसी, खाद्यान्न आढ़ती समिति के अध्यक्ष भानू प्रताप सिंह, महामंत्री प्रदीप अग्रवाल पंकज ने बैठक कर व्यापारियों से 31 मई को व्यापार बंद रखने की अपील की है।