शाहाबाद-शाहजहांपुर मार्ग पर हुआ हादसा
साथी गंभीर घायल
पूरनपुर। कानपुर से फल लेकर लौट रहे आढ़ती की शाहबाद-शाहजहांपुर मार्ग पर हुए सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसको इलाज को लखनऊ ले जाया गया है। आढ़ती की मौत की सूचना पर उनके परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन शव लेने लखनऊ रवाना हुए हैं।
घटना शाहाबाद-शाहजहांपुर रोड पर रात एक बजे की बताई जा रही है। नगर के मोहल्ला कुरैशियान निवासी 48 वर्षीय इकबाल और 40 वर्षीय पप्पू फल आढ़त का कार्य करते है। दोनों फल आढ़ती परसों लीची और आम लेने कानपुर को गए थे। रात कानपुर से पिकअप से दोनों व्यापारी फल लेकर लौट रहे थे। पप्पू के भांजे चांद मियां ने बताया कि शाहबाद-शाहजहांपुर मार्ग रात करीब एक बजे पिकअप पलट गई। इससे इकबाल और पप्पू गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए लखनऊ ले जाया जा रहा था। रास्ते में इकबाल ने दम तोड़ दिया। जबकि गंभीर हालत में पप्पू को लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इकबाल की मौत की सूचना पर उसके परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन शव लेने लखनऊ रवाना हुए है। फल आढ़ती की मौत पर फल व्यापारियों ने उदासी देखी गई। फल आढ़ती की मौत फल व्यापारियों में चर्चा का विषय बनी रही।