पीलीभीत। रामनगर कॉलोनी निवासी एक महिला ने जेठ के खिलाफ दुराचार की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
रामनगर कॉलोनी निवासी विवाहिता ने दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा है कि वह अपनी छत पर बैठी थी। तभी जेठ राममोहन ने कुंडी खड़बड़ाई। कुंडी की आवाज पर नीचे जाकर दरवाजा खोल दिया। घर में घुसे राममोहन ने उससे अश्लील हरकत शुरू कर दी। विरोध करने पर उसकी पिटाई कर दी। आरोप है कि आरोपी ने उसे धमकाकर उसके साथ दुराचार किया। एसओ केसरी सिंह आजाद ने बताया कि महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने आरोपी जेठ को गिरफ्तार कर चालान भेज दिया।