बीसलपुर। उत्तर प्रदेश सेवानिवृत्त शिक्षक कल्याण परिषद के ब्लाक अध्यक्ष सेवा गंगवार ने कहा कि अवकाश प्राप्त शिक्षकों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शिक्षकों का शोषण करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों की सूची तैयार की जा रही है। दोषी लोगों की सूची प्रदेश के मुख्यमंत्री, बेसिक शिक्षा मंत्री और उच्च अधिकारियों को सौंपी जाएगी।
श्री गंगवार रविवार को तहसील परिसर में आयोजित सम्मेलन में बतौर मुख्य वक्ता शिक्षकों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने शिक्षकों से अपने कर्तव्य का निर्वहन करने का आह्वान किया। सम्मेलन को परिषद के कोषाध्यक्ष हेमराज गंगवार, शफी बख्श, कृष्ण मुरारी, गंगा देवी, लैंगश्री, रामचंद्र अवस्थी, रामेश्वर दयाल, छोटे लाल त्रिपाठी, सुंदर लाल, लालाराम, रामभरोसे, कमलेश कुमारी, राम बहादुर तिवारी, कालिका प्रसाद, सत्यपाल सिंह, लक्ष्मी देवी, केतुका देवी, आनंद स्वरूप सक्सेना, होरी लाल, मोहन लाल, लोक पाल, गिरधारी लाल, रामऔतार, नरायनो देवी, ढाकन लाल आदि लोगों ने संबोधित किया। सम्मेलन का संचालन ख्यालीराम गंगवार ने किया।