बिलसंडा। विवाहिता द्वारा कमरा बंद कर फांसी लगाने के मामले में मृतका के पिता ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए छह लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बीसलपुर क्षेत्र के गांव पुरैना निवासी माखन लाल ने दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा है कि उसने अपनी बेटी पूजा का विवाह बिलसंडा के गांव अमखिड़िया निवासी स्वर्गीय राम बहादुर धानुक के पुत्र सत्यपाल के साथ पांच वर्ष पूर्व विवाह किया था। आरोप है कि शादी के बाद से ही उसके ससुरालीजन दहेज की डिमांड कर उसका उत्पीड़न करने लगे। ससुरालियों द्वारा परेशान किए जाने की वजह से ही वह ज्यादातर मायके में ही रहती थी। 15 दिन पहले ही सत्यपाल कुछ नाते रिश्तेदारों को लेकर विदा कराने के लिए आया था।
ससुरालियों द्वारा दहेज की खातिर परेशान किए जाने की वजह से उसकी बेटी फांसी के फंदे पर झूल गई। मृतका के पिता की ओर से पुलिस ने आरोपी पति सत्यपाल, जेठ अशोक कुमार, देवर पिंटू, ननद बिट्टी देवी और भुता थाने के गांव रसूला निवासी नंदोई रामकुमार और ननद शीला देवी के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।