पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
नोएडा। दिल्ली-एनसीआर में तीन फरवरी को बारिश के आसार हैं। मौसम पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक, अफगानिस्तान के रास्ते पश्चिमी विक्षोभ भारत की ओर रुख कर रहा है। इसके असर के चलते दो फरवरी को जम्मू-कश्मीर,. हिमाचल समेत पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी, जबकि पंजाब, दिल्ली-एनसीआर समेत मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना है।
सोमवार को एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के चलते दिल्ली, नोएडा समेत आसपास के इलाकों में कुछ समय के लिए बादल छाए रहे। इससे लोगों को ठिठुरन महसूस हुई। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक ज्यादा 8.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम तापमान भी सामान्य से एक अधिक 21.3 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम वैज्ञानिक रंजीत सिंह का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभों के गुजरने के चलते लगातार बादल छाए रहेंगे। इससे सूरज के दर्शन दुर्लभ होंगे। तीन फरवरी को एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते बारिश की संभावना है।