पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
नोएडा। टोल टैक्स तो कभी जाम के कारण विवादों में घिर रहे डीएनडी प्रबंधन की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। एक एक्सपोर्टर ने उनके खिलाफ थाना सेक्टर-20 में शिकायत दर्ज कराई है। एक्सपोर्टर अपने दोस्त को एम्स ले जाते वक्त डीएनडी प्लाजा पर जाम में फंस गया और हालत गंभीर होने पर दिल्ली जाने के बजाए उसे मजबूरन नोएडा वापस लौटना पड़ा और दोस्त को उपचार के लिए भर्ती कराना पड़ा।
जानकारी के मुताबिक स्टेलर ग्रीन अपार्टमेंट सेक्टर-44 निवासी राकेश जैन ने थाने में शिकायत की है कि बृहस्पतिवार देर शाम उनके दोस्त सेक्टर-41 निवासी अशोक को हार्ट की परेशानी हुई। उन्होंने उन्हें कैलाश अस्पताल में दिखाया। अस्पताल ने अशोक की स्थिति गंभीर होने का हवाला देते हुए भर्ती करने की सलाह दी। अशोक को दिल्ली के एम्स में भर्ती कराने के लिए जब वह कार से जा रहे थे तब डीएनडी फ्लाईओवर पर जाम में फंस गए। उन्होंने कार से उतर कर डीएनडी प्लाजा पर मौजूद कर्मचारियों व अधिकारियों को कार में मरीज होने का हवाला देते हुए कार को निकलवाने की गुहार लगाई, लेकिन उन्होंने अनसुना कर दिया और अभद्रता की। डीएनडी पर जाम के कारण अराजकता की स्थिति थी। उन्हें मजबूरन एम्स के बजाए नोएडा में ही उपचार के लिए अशोक को भर्ती कराना पड़ा। पुलिस ने शिकायत पर डीएनडी प्रबंधन व कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस प्रकरण पर डीएनडी प्रबंधन ने बताया कि उनके प्लाजा पर इस तरह की कोई घटना नहीं हुई है।