मुजफ्फरनगर में विद्युत विभाग के गोदाम में भीषण आग से करोड़ों का नुकसान मुजफ्फरनगर में सुजड़ू गांव में विद्युत विभाग के गोदाम में आज सुबह भीषण आग लग गई। सुबह के समय हवा चलने के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग को चार घंटे कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। विद्युत विभाग का सुजड़ू में मेन गोदाम है। जहां करोड़ों रुपये के तार, ट्रांसफार्मर और उपकरण रखे थे। ट्रांसफार्मर से उठी चिंगारी गोदाम में रखे सामान में जा गिरी, जिससे भीषण आग लग गई। दमकल विभाग की आठ गाड़ियां, मौके पर बुलाई गईं, जिनकी मदद से आग पर काबू पाया जा सका। वहीं आग से करोड़ों रुपये का नुकसान होने की संभावना है। यूपी न्यूज