जानसठ, 28 दिसंबर। गांव तिसंग में गुरुवार की रात बदमाशों ने हथियारों के बल पर घर में घुसकर एक लड़की का अपहरण कर ले गए। ग्रामीणों ने उसकी बरामदगी को लेकर थाने का घेराव किया। पीड़ित पिता ने थाने में अपहरण की नामजद तहरीर दी है।
तिसंग गांव निवासी की पुत्री वहीं के एक कॉलेज में पढ़ती है। गुरुवार रात को पूरा परिवार सोया हुआ था। आरोप है कि रात करीब ग्यारह बजे उसके मकान पर पांच-छह लोग हथियारों से लैस हो कर आए। उन लोगों ने बाहर से दरवाजा जबरन खुलवाया। उसने जैसे ही दरवाजा खोला वह लोग अंदर घुस गए और हथियारों के बल पर उसकी बेटी का अपहरण कर लिया। परिजनों ने ग्रामीणों के साथ रातभर लड़की को कई जगह तलाश किया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका है। शुक्रवार की शाम को ग्रामीणों ने उसकी सकुशल बरामदगी को लेकर थाने का घेराव किया। लड़की के पिता ने थाने में नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत किया।