{"_id":"49-42953","slug":"Muzaffar-nagar-42953-49","type":"story","status":"publish","title_hn":"\u0915\u093e\u0902\u0917\u094d\u0930\u0947\u0938 \u0928\u0947 \u0932\u094b\u0938 \u091a\u0941\u0928\u093e\u0935 \u0915\u093e \u092c\u093f\u0917\u0941\u0932 \u092b\u0942\u0902\u0915\u093e ","category":{"title":"City & states","title_hn":"\u0936\u0939\u0930 \u0914\u0930 \u0930\u093e\u091c\u094d\u092f","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस ने लोस चुनाव का बिगुल फूंका
Muzaffar nagar
Updated Mon, 15 Oct 2012 12:00 PM IST
पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
शामली 14 अक्तूबर। कांग्र्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में कांग्रेसियों ने भाजपा पर जमकर प्रहार किए। पार्टी के वेस्ट जोन प्रभारी बिजेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा केंद्र को बदनाम करने के बहाने ढूंढती है। उन्होंने लोकसभा चुनाव में पूरी मुस्तैदी के साथ जुटने का आह्वान किया।
रविवार को वीवी इंटर कालेज में आयोजित सम्मेलन में बिजेंद्र सिंह ने कहा कि महंगाई, भ्रष्टाचार को लेकर भाजपा केंद्र पर झूठे आरोप लगाकर बदनाम कर रही है, अब एफडीआई पर हंगामा कर रही है। हकीकत है कि देश तरक्की कर रहा है। उन्होंने कहा कि जब कोई देश तरक्की की राह पर चलता है, तो खर्च बढ़ता है। इससे थोड़ी बहुत महंगाई बढ़ जाती है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताआें से लोकसभा चुनाव के लिए अभी से एकजुट होने का आह्वान किया। विधायक पंकज मलिक ने कहा कि जनता ने विधानसभा चुनाव में साथ दिया है। इसी तरह लोकसभा चुनाव में भी पार्टी की यहां जीत होगी। यहां की जनता क्षेत्र के विकास के लिए कांग्रेस से उम्मीदें लगा रखी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वह लोकसभा चुनाव में अभी से जुट जाएं। गंगोह विधायक प्रदीप चौधरी, जिलाध्यक्ष अशोक वर्मा ने कहा कि पार्टी को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ता मेहनत करें। इस अवसर पर पूर्व मंत्री सईदुज्जमां, शशिकांत शर्मा, सूरत सिंह वर्मा, नसीम भूरा, संजीव पवार, दिलशाद, रजत निर्वाल आदि थे।
इनसेट