{"_id":"6743f770a44627a2eb064c48","slug":"up-sambhal-violence-news-update-know-reason-over-mosque-survey-details-news-in-hindi-2024-11-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"संभल के बवाल की पूरी टाइमलाइन: झूठ की एक चिंगारी से जल उठा शहर, जानें कब और कैसे बढ़ती गई हिंसा, अब क्या?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टाइमलाइन
संभल के बवाल की पूरी टाइमलाइन: झूठ की एक चिंगारी से जल उठा शहर, जानें कब और कैसे बढ़ती गई हिंसा, अब क्या?
संभल शहर की जामा मस्जिद को हरिहर मंदिर बताते हुए दाखिल वाद के आधार पर सर्वे के लिए कोर्ट कमिश्नर की टीम पहुंची तो संभल में बवाल हो गया। रविवार सुबह सात बजे अचानक टीम के आने पर जुटी भीड़ मस्जिद में दाखिल होने कोशिश करने लगी। रोकने पर पुलिस पर पथराव कर दिया। हिंसक हुई भीड़ ने सीओ की गाड़ी समेत कई वाहनों में तोड़फोड़ कर दी और आग लगा दी। इसी बीच फायरिंग भी शुरू हो गई। पुलिस ने आंसू गैस के गोले और लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ा। बवाल में घिरकर पांच लोगों की मौत हो गई। कई अधिकारियों समेत दर्जनों लोग घायल हुए हैं। तनाव को देखते हुए संभल में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है।
कब क्या हुआ
सुबह 7 बजे
कोर्ट कमिश्नर कोतवाली पहुंचे।
सुबह 7:30 बजे
कोर्ट कमिश्रर पुलिस के साथ जामा मस्जिद पहुंचे। अचानक टीम के आने की सूचना पर भीड़ जुट गई। इसके बाद भीड़ मस्जिद में दाखिल होने कोशिश करने लगी।
सुबह 8 बजे
हजारों की भीड़ जामा मस्जिद के नजदीक एकत्र हुई।
सुबह 8:30 बजे
पुलिस से धक्का-मुक्की के बाद पथराव शुरू हो गया। पुलिस ने भीड़ को काबू करने का प्रयास किया, रोकने पर भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया। हिंसक हुई भीड़ ने सीओ की गाड़ी समेत कई वाहनों में तोड़फोड़ कर दी और आग लगा दी। इसी बीच फायरिंग भी शुरू हो गई।
सुबह 10 बजे
पुलिस ने जामा मस्जिद के नजदीक से भीड़ को खदेड़ा। पुलिस ने आंसू गैस के गोले और लाठीचार्ज किया।
सुबह 10:10 बजे
कोर्ट कमिश्नर मस्जिद से बाहर निकले। कुछ देर में भीड़ फिर जुट गई और पथराव शुरू कर दिया। फायरिंग भी की गई। मौके पर पहुंची अन्य जिलों की पुलिस और पीएसी के साथ अधिकारियों ने उपद्रव करती भीड़ से मोर्चा लिया। इसके बावजूद करीब डेढ़ घंटे हालात बेकाबू रहे। जैसे-तैसे भीड़ को तितर-बितर कर पुलिस आगे बढ़ी। पूरे इलाके की नाकेबंदी कर दी।
सुबह 10:30 बजे
इस बीच पूरे शहर में तनाव गहरा गया। जामा मस्जिद के नजदीक तीन लोगों को गोली लगी।
सुबह 11 बजे
बिलाल और रोमान की मौत।
सुबह 11:30 बजे
नईम की मौत की सूचना। तीसरे युवक की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है।
दोपहर 12.30 बजे
नखासा तिराहा पर पथराव किया गया।
दोपहर 12:45 बजे
हिंदपुरा खेड़ा में भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया।
दोपहर 1 बजे
कमिश्नर और डीआईजी फोर्स के साथ हिंदूपुरा खेड़ा में पहुंचे।
शाम 6 बजे
जिलाधिकारी ने इंटरनेट सेवा बंद करने के निर्देश दिए।
रात 6 बजे
एडीजी रमित शर्मा संभल पहुंचे।
रात 7:45 बजे
जिले के स्कूल सोमवार को बंद रखने के निर्देश। डीएम डॉ.राजेंद्र पैंसिया ने इस संबंध में निर्देश जारी किया है।
रात 9:00 बजे
स्थिति नियंत्रण में होने पर पुलिस ने गश्त शुरू किया
रात 10:00 बजे
गश्त के बाद पुलिस ने आरोपियों की पहचान शुरू की
रात 12:00 बजे
शहर की तरफ आने वाले वाहनों की पुलिस कर्मियों ने चेकिंग की।
सोमवार सुबह 7:00 बजे
आरोपियों की तलाश होने लगी शुरू
सुबह 8:00 बजे
हिंसा वाले इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बलों की तैनाती
सुबह 9:00
तक गलियों में सन्नाटा चारों तरफ पुलिस
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।