पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
मुरादाबाद। नागफनी में दसवां घाट के पास रहने वाले एक निजी फर्मकर्मी का बेटा फांसी पर झूल गया। बाजार से लौटकर आई मां की नजर पड़ी तो वह चीख पड़ीं। इसके बाद मोहल्ले में खलबली मच गई। आनन फानन बेटे को रस्सी से उतारा गया और निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत चिंताजनक बनी है।
दसवां घाट के पास रहने वाले अशोक कुमार पीतल फर्म में काम करते हैं। उनका बेटा अमित कपड़ों की फेरी लगाता है। साथ ही वह इंटर कालेज से नवीं की पढ़ाई कर रहा है। गुरुवार को किसी बात पर अमित का मां से झगड़ा हो गया। कुछ देर बाद उसकी मां बाजार खरीदारी करने निकल गईं। लौटकर आईं तो उन्होंने अमित को आवाज लगाई। छत पर बने कमरे में जाकर देखा तो अमित फांसी पर झूल रहा था। तुरंत उन्होंने शोर मचाया। तुरंत किराएदार दौड़े। बेटे को रस्सी से उतारा और एक्टिवा से निजी अस्पताल ले गए।
पुलिस ने घटना की जानकारी से इंकार किया। एसओ ने कहा कि उनके पास किसी ने कोई सूचना नहीं दी।
--