मुरादाबाद। गणतंत्र दिवस पर जांबाज पुलिस अफसरों को राष्ट्रपति का पुलिस मेडल दिया जाएगा। इनमें मुरादाबाद के एसएसपी विजय सिंह मीना और नौंवी वाहिनी पीएसी के एएसपी जगदीप सिंह भी शामिल हैं। चार कांस्टेबिलों को भी यह पदक मिल रहा है। वहीं कई पुलिस कर्मियों को प्रदेश पुलिस के मुखिया सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह भेंट करेंगे। देश भर के 394 पुलिस अधिकारियों को राष्ट्रपति का पुलिस मेडल दिया जा रहा है। इस सूची में मुरादाबाद मंडल के भी कई पुलिस अधिकारी और कांस्टेबिल हैं। इनमें हेड कांस्टेबिल चीनी प्रसाद मुरादाबाद, रतन कुमार सक्सेना कांस्टेबिल बिजनौर, जगराम सिंह कांस्टेबिल अमरोहा और कुलदीप सिंह कांस्टेबिल रामपुर हैं। वहीं प्रदेश पुलिस के मुखिया की तरफ से पीएसी के जवानों को सराहनीय सेवा सम्मान दिया जा रहा है। इनमें मुरादाबाद नवीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद के दलनायक सतपाल सिंह, मुख्य आरक्षी भगवती प्रसाद और तेजपाल सिंह आरक्षी नागरिक पुलिस बिजनौर हैं। उत्कृष्ट सेवा सम्मान में आरक्षी नागरिक पुलिस नरेंद्र सिंह मुरादाबाद, प्रेम सिंह आरक्षी नागरिक पुलिस अमरोहा, रविपाल सिंह चौहान अरक्षी नवीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद, सत्यवीर सिंह मुख्य आरक्षी नागरिक पुलिस जीआरपी रामपुर, राजबीर सिंह भड़ाना उपनिरीक्षक बिजनौर और विद्याराम उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस रामपुर हैं।
विज्ञापन
मुरादाबाद। गणतंत्र दिवस पर जांबाज पुलिस अफसरों को राष्ट्रपति का पुलिस मेडल दिया जाएगा। इनमें मुरादाबाद के एसएसपी विजय सिंह मीना और नौंवी वाहिनी पीएसी के एएसपी जगदीप सिंह भी शामिल हैं। चार कांस्टेबिलों को भी यह पदक मिल रहा है। वहीं कई पुलिस कर्मियों को प्रदेश पुलिस के मुखिया सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह भेंट करेंगे।
देश भर के 394 पुलिस अधिकारियों को राष्ट्रपति का पुलिस मेडल दिया जा रहा है। इस सूची में मुरादाबाद मंडल के भी कई पुलिस अधिकारी और कांस्टेबिल हैं। इनमें हेड कांस्टेबिल चीनी प्रसाद मुरादाबाद, रतन कुमार सक्सेना कांस्टेबिल बिजनौर, जगराम सिंह कांस्टेबिल अमरोहा और कुलदीप सिंह कांस्टेबिल रामपुर हैं। वहीं प्रदेश पुलिस के मुखिया की तरफ से पीएसी के जवानों को सराहनीय सेवा सम्मान दिया जा रहा है। इनमें मुरादाबाद नवीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद के दलनायक सतपाल सिंह, मुख्य आरक्षी भगवती प्रसाद और तेजपाल सिंह आरक्षी नागरिक पुलिस बिजनौर हैं। उत्कृष्ट सेवा सम्मान में आरक्षी नागरिक पुलिस नरेंद्र सिंह मुरादाबाद, प्रेम सिंह आरक्षी नागरिक पुलिस अमरोहा, रविपाल सिंह चौहान अरक्षी नवीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद, सत्यवीर सिंह मुख्य आरक्षी नागरिक पुलिस जीआरपी रामपुर, राजबीर सिंह भड़ाना उपनिरीक्षक बिजनौर और विद्याराम उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस रामपुर हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।