मुरादाबाद। आर्यवीर एवं वीरांगना चरित्र निर्माण शिविर आर्य समाज स्टेशन रोड में आरंभ हुआ। इसका शुभारंभ हंसराज चोपड़ा ने ध्वजारोहण करके किया।
वक्ताओं ने वर्तमान समय में युवा पीढ़ी के चरित्रवान एवं संस्कारित होने पर बल दिया। कहा कि युवा ही समाज एवं देश का संचालन कर सकते हैं। इस लिये उनका संस्कारवान होना जरूरी है। इसी उद्देश्य से शिविर का आयोजन किया गया है। यह आठ दिन आवासीय रूप से चलेगा। इसमें प्रात: चार बजे जागरण के बाद योगाभ्यास, शारीरिक व्यायाम, यज्ञ प्रक्रिया और बौद्धिक ज्ञान कराते हुए रात दस बजे तक जारी रहेगा। कार्यालय प्रमुख एम पी मेहरा ने बताया कि अब तक 227 आर्यवीरों और 80 वीरांगनाओं के नामांकन हो चुके हैं। रमेश सिंह, संतोष आर्य, ज्ञानेंद्र गांधी, अरविंद सहगल, संजय, केके सिंहल, विनोद कुमार, ओम प्रकाश, महेश आर्य आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता डाम् ओमप्राकश ने प संचालन डा. अभय सोती ने किया।