मुरादाबाद। उत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन ने उत्कृष्ट सेवा के लिए रेल कर्मियों को सम्मानित किया। इसमें 25 वर्ष से अधिक समय से सेवा कर रहे कर्मचारियों को स्मृति चिह्न और प्रमाण पत्र दिए गए।
रेलवे आफीसर्स क्लब में महिला कल्याण संगठन की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें 25 वर्ष से अधिक समय तक रेलवे की सेवा कर चुके रनिंग कैडर के 96 कर्मचारियों का चुनाव किया। इनमें से 52 कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन की अध्यक्ष डा. विनीता माथुर ने की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रेलवे समाज का हर वर्ग जुड़ा होता है। छोटे पदों पर काम करने वाले रेल कर्मी भी रेलवे के लिए उतने ही महत्वपूर्ण होते हैं जितने कि अधिकारी। उनकी मेहनत के बल पर ही ट्रेनें निर्बाध रूप से संचालित होती है। कार्यक्रम का संचालन कार्मिक विभाग की मंजू बाला ने किया। इस दौरान संगठन की सभी सदस्याएं मौजूद रहीं।