मिर्जापुर। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार रविवार को विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक नामावलियाें का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकत्री अनुपस्थित मिलीं।
जिलाधिकारी गोविंद राजू एनएस द्वारा विधान सभा 397 मझवां में बूथ संख्या 175 प्राथमिक विद्यालय धौरूपुर में पुनरीक्षण कार्यक्रम का फीता काटकर उद्घाटन किया। जिलाधिकारी द्वारा विधान सभा 396 मिर्जापुर के बूथ संख्या 225 व 229 आर्य कन्या इंटर कालेज का निरीक्षण किया गया। बूथ पर पदाभित आंगनबाड़ी कार्यकत्री आरती सिंह निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाई गईं। इस दौरान जिलाधिकारी वित्त व राजस्व कृष्ण लाल तिवारी द्वारा सदर तहसीलदार आशीष कुमार मिश्रा, सुपरवाइजर हसन मोहम्मद व अशोक कुमार श्रीवास्तव मौजूद रहे।
अपर जिलाधिकारी वित्त व राजस्व कृष्ण लाल तिवारी द्वारा माता प्रसाद माता भीख इंटर कालेज झावंागढ़ के बूथ संख्या 234 व 237 का फीता काटकर उद्घाटन व निरीक्षण किया गया। यहां भी पराभित आंगनबाड़ी कार्यकत्री राजकुमारी गौतम अनुपस्थित पाई गई। तहसीलदार सदर आशीष कुमार मिश्रा द्वारा नगर पालिका परिषद कार्यालय घंटाघर के बूथ संख्या 238, 239 व 240 का निरीक्षण किया गया। यहां भी पदाभित आंगनबाड़ी कार्यकत्री बीनू अनुपस्थित पाई गई। उसके बाद श्री मिश्रा द्वारा कार्यालय स्वास्थ्य विभाग नगर पालिका घंटाघर के बूथ संख्या 241 व 242 का निरीक्षण किया गया। यहां भी आंगनबाड़ी कार्यकत्री अनुपस्थित पाई गई। जिलाधिकारी वित्त व राजस्व कृष्ण लाल तिवारी द्वारा अनुपस्थित कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई का आदेश दिया गया।