चील्ह। गंगाघाट पर नहाने गई दो बालिकाओं के साथ हुई छेड़खानी का विरोध जताने पर उनके चाचा को गांव के ही तीन लोगोें ने चाकू मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक ने थाने पहुंचकर तीन लोगों द्वारा हमला किए जाने तहरीर दी है।
चील्ह गांव निवासी शीलता प्रसाद निषाद (34 वर्ष) पुत्र स्व.रघु के भाई दशरथ निषाद की दो पुत्रियां जिनकी उम्र क्रमश दस वर्ष व आठ वर्ष रही होगी शनिवार की सुबह गंगाघाट पर स्नान करने गई थी। उसी घाट पर गांव निवासी एक युवक भी आया था। आरोप है कि गांव के युवक द्वारा दोनों बालिकाओं के साथ छेड़खानी की गई। घर पर पहुंचने पर दोनाें बालिकाओं ने घटना की जानकारी परिजनाें को दी। बालिकाआें की बात सुनकर विरोध जताने पहुंचे परिजनाें से आरोपी युवक व उसके घरवालों ने विवाद कर लिया। ग्रामीणाें ने उस समय बीच बचाव कर मामला शांत कराया दिया था।
रविवार की सुबह बालिकाओं का चाचा शीतला प्रसाद निषाद गंगा किनारे शौच करने गया था। उसी दौरान पहले से घात लगाकर बैठे तीन लोगाें ने उसे पकड़ लिया और उस चाकू से कई ताबड़तोड़ वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। छूरेबाजी की खबर लगते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घाट किनारे जो लोग मौजूद थे वे इधर उधर खिसकने लगे। घटना के संबंध में गांव के ही एक व्यक्ति और उसके दो पुत्रों के खिलाफ चील्ह थाने में तहरीर दी गई है।