{"_id":"64342","slug":"Mirzapur-64342-62","type":"story","status":"publish","title_hn":"संगठनात्मक मुद्दों पर हुई विस्तार से चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संगठनात्मक मुद्दों पर हुई विस्तार से चर्चा
Mirzapur
Updated Thu, 31 May 2012 12:00 PM IST
अहरौरा। कौमी एकता दल की बैठक नगर के टिकरा खरंजा मोहल्ले में हुई, जहां पार्टी ने संगठनात्मक मुद्दे के अलावा नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी। इसके अलावा संगठनात्मक मामले में विभिन्न पदाें पर पदाधिकारियों को मनोनीत किया गया। वार्ड सभासदों के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है तथा नगर इकाई को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पार्टी की विज्ञप्ति में कहा गया है कि नगर पालिका परिषद अहरौरा के अध्यक्ष पद के लिए संगीता भास्कर को प्रत्याशी घोषित किया है तथा वार्ड सभासदों के लिए प्रत्याशियों के चयन की जिम्मेदारी नगर इकाई को दी गई है। बैठक में मुख्य अतिथि मो. शमीम ने नगर इकाई का गठन किया तथा विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों को मनोनीत भी किया। इसमें अध्यक्ष पद पर मो. सलीम, उपाध्यक्ष डा निसार अहमद, खुर्शीद अली, अनिल सोनकर, महासचिव सुनौवर अली, सचिव अशोक पटेल, इम्तियाज खान, रमजान अली, अवधेश कुमार, संगठन मंत्री रोजन अली तथा कोषाध्यक्ष शहाबुद्दीन को मनोनीत कर अधिकृत रुप से इसकी घोषणा की है। बैठक में अनवर अली, राम मनोहर भारती, उस्मान अली के अलावा पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।