चुनार। देश का विकास कांग्रेस की नीतियों से ही हुआ है। कांग्रेस सरकार की नीतियों का परिणाम है कि पूरी दुनिया में भारत का नाम सूचना एवं प्रौद्योगिकी में सबसे ऊपर है। ये बातें मडि़हान विधायक ललितेशपति त्रिपाठी ने स्थानीय लान में चुनार कांग्रेस कमेटी की ओर से आयोजित अभिनंदन समारोह में कहीं। इस मौके पर कई लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
श्री त्रिपाठी ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली जनपदों में कई बड़े सरकारी एवं गैरसरकारी उद्योगों की स्थापना की गई। चुनार, चुर्क और डाला में एशिया की सबसे बड़ी सीमेंट फैक्ट्री लगीं तो मिर्जापुर में कंबल फैक्ट्री, रेनुकूट में हिंडालको, अनपरा, सिंगरौली ओबरा में थर्मल एवं जल विद्युत प्रोजेक्ट लगाए गए। जिससे प्रदेश के विकास का नया इतिहास बना और हजारों परिवारों को रोजगार मिला। इसलिए जरूरी है कि सब मिल कर कांग्रेस को फिर से मजबूत बनाएं। उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बने और यहां के बेरोजगारों को रोजगार मिले। समारोह में निर्वतमान पालिकाध्यक्ष हसीना बेगम एवं मंसूर अहमद ने श्री त्रिपाठी को अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किया। समारोह की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शिवकेदार सिंह व संचालन जिला मंत्री देवी प्रसाद त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर पूर्व विधान परिषद सदस्य राजेशपति त्रिपाठी, नगर अध्यक्ष डा. सत्यवान श्रीवास्तव, डा. गणेश प्रसाद मिश्र, डा. श्यामनाथ शर्मा, माया पंाडेय, राकेश सोनकर, जीउतलाल जायसवाल, राजू यादव, मेवा यादव, इकबाल अहमद, मिश्री लाल, मुकेश चौबे, बसीम अहमद, हरी यादव, विजय गिरी सहित सैंकड़ाें पार्टी कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।