संतकबीरनगर। विंध्याचल दर्शन को गई वृद्धा हुबिया देवी और उसके पोतों-पोती की मौत की खबर से गांव के लोग भी दहशत में आ गए। मृतका के घर पर जुटी भीड़ शवों के आने का इंतजार कर रही थी। लोग यहीं कह रहे थे कि पीडि़त परिवार के एक साथ चार लोगों की जानें चली गई। पूरा गांव शोकाकुल था। लोगों की आंखों में बस एक ही इंतजार था कि शव कब पहुंचेगा। पीडि़त परिवार में मृतका की बहू सुनीता और उसका बेटा नीरज घर पर मौजूद थे।