मिर्जापुर। जनपद के ग्रामीण अंचलों में भी पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने कहा कि राजीव गांधी के बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता।
छानबे प्रतिनिधि के अनुसार ब्लाक कांग्रेस कमेटी के कैंप कार्यालय नौगांव में आयोजित सभा में राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया गया। कहा गया कि राजीव गांधी ने देश को विकास की ओर अग्रसर किया। वे भारत को एक महाशक्ति बनाना चाहते थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनार्दन पाठक व संचालन भूपेंद्र शुक्ल ने किया। इस दौरान जगदीश्वर दूबे, विनोद पांडेय, कृपाशंकर दूबे, बसंत लाल बिंद, शिवराज दूबे, आरिफ खान, मंगला दूबे, शिवकुमार, इमाम अली, संजीव निषाद, आदि लोग उपस्थित रहे।
शेरवां प्रतिनिधि के अनुसार बिक्सी स्थित कांग्रेस नेता शैलेश श्रीवास्तव के आवास पर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान अशोक सिंह, शैलेश श्रीवास्तव, नागेंद्र शंकर पाठक, आशुतोष सिंह, राजेंद्र मोदनवाल, अशोक कुमार, महेंद्र साहनी, बटेश्वर पाठक, इजाज अहमद, कामता प्रसाद, चौधरी रमेश सिंह, कांता बिंद आदि ने भारत रत्न को नमन किया।
चुनार प्रतिनिधि के अनुसार पूर्व पालिका अध्यक्ष राकेश सोनकर के आवास पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में स्व. राजीव गांधी को नमन किया गया। इस दौरान रामराज पटेल, मंसूर अहमद, रामराज सिंह, देवी प्रसाद त्रिपाठी, राकेश कुमार, राजू, दीना धरकार, विनोद श्रीवास्तव, आलोक शर्मा, बच्चा गुप्त, प्रतीक त्रिपाठी, संतोष सेठ, मोनू यादव आदि लोगों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया।