मिर्जापुर। कांग्र्रेसजनों ने सोमवार को भारतरत्न स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। नगर के विभिन्न इलाकों में हुई गोष्ठियों में कांग्रेसियों ने राजीव गांधी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प दोहराया।
आवास विकास कालोनी स्थित पार्क में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व पालिकाध्यक्ष दीपचंद्र जैन ने राजीव गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी ने देश में विकास की गंगा बहाई तथा नौजवानों के लिए रोजगार, किसानों के लिए सिंचाई के साधन, और देश में कंप्यूटर क्रांति लाकर हर व्यक्ति को विश्व से जोड़ा। इस दौरान प्यारे लाल पांडेय, हौसिला प्रसाद दीक्षित, छोटे खां, संतोष ओमर, शत्रुघन केशरी, कृष्णा जायसवाल, संजीव जैन, रामपूजन सिंह, मंगला प्रसाद यादव, अंकित अग्रहरि, कृपाशंकर दूबे आदि उपस्थित रहे।
कांग्रेस सेवादल की ओर से नगर के पेहटी चौराहा पर आयोजित विचार गोष्ठी में राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान रामपूजन सिंह, पूर्व सांसद पं. उमाकांत मिश्र, मो. जुनेद अंसारी, अमिताभ पांडेय, अनिल पाठक, शेषधर दूबे, श्यामा देवी, कांति सिंह, अशोक सिंह, निसार अहमद, रामेश्वरी देवी आदि लोग उपस्थित रहे।
नेहरू युवा केंद्र की ओर से राजीव गांधी की पुण्यतिथि आतंकवाद विरोधी दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर आतंकवाद विरोधी रैली निकाली तथा आतंकवाद विषयक पेंटिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इस दौरान सरिता अग्रवाल, शमीम बेगम, अनूप सिंह, राम संजीवन दूबे, मनीष कुमार, अमित, श्रीप्रकाश गौतम, महेंद्र यादव, अर्जुन अग्रहरि, देवी प्रसाद, संदीप मालवीय आदि लोग उपस्थित रहे।