मिर्जापुर। भारत विकास परिषद गंगा का तृतीय दायित्व ग्रहण एवं सम्मान समारोह का आयोजन नगर के बाजीराव कटरा स्थित राही लाज में किया गया। कार्यक्रम के दौरान परिषद के पांच सूत्र संपर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा एवं समर्पण पर विस्तार पूर्वक व्याख्यान प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर कई गणमान्य नागरिकों को सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद के चित्रों पर माल्यार्पण कर वंदे मातरम् गीत की प्रस्तुति के साथ हुआ। तृतीय दायित्व ग्रहण एवं सम्मान समारोह संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री विस्तार ब्रम्हानंद पेशवानी ने कहा कि परिषद का दृष्टिकोण स्वस्थ, समर्थ एवं संस्कारित है। क्षेत्रीय महामंत्री आलोक कपूर ने परिषद द्वारा किए जा रहे कार्यों को विस्तृत रूप से प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि परिषद एक गैर राजनैतिक स्वयं सेवी संस्था है, जो भारत में ही नहीं बल्कि कई देशों में भी कार्यरत है। प्रांतीय अध्यक्ष विमल केडिया ने कहा कि मिर्जापुर में एक ऐसा स्थायी प्रकल्प अपनाएं जहां इस शाखा को उस प्रकल्प के माध्यम से पूरे देश में जाना जाए। प्रांतीय महासचिव प्रमोद राम त्रिपाठी ने कहा कि नर सेवा, नारायण सेवा ही परिषद की परिकल्पना है। पूर्व अध्यक्ष रमेश चंद्र मालवीय ने पिछले वर्ष में किए गए सदस्यों के सराहनीय सहयोग के लिए उन्हेें स्मृति चिन्ह प्रदान किया। पिछले वर्ष के कोषाध्यक्ष आनंद तिवारी, सचिव चंद्रांशु गोयल, महिला संयोजिका दिव्या गुप्ता के द्वारा वर्ष 2011-12 की आख्या प्रस्तुत की गई। प्रांतीय अध्यक्ष विमल केडिया ने 2012-13 के अध्यक्ष चंद्रांश गोयल, सचिव डा. जेके जायसवाल, कोषाध्यक्ष रविंद्र नाथ अग्रवाल व महिला संयोजिका दिव्या गुप्ता को दायित्य का बोध कराया। प्रांतीय महामंत्री प्रमोद राम त्रिपाठी ने 10 नये सदस्यों को परिषद की सदस्यता दिलाई। अतिथियों का स्वागत अमित खंडेलवाल व संचालन अनुराग त्रिपाठी ने किया। इस दौरान ललित मोहन खंडेलवाल, गोपीनाथ अग्रवाल, यशवीर राय, विनय अग्रवाल, संजय कटारे, मनोज सैनी, दिनेश कसेरा, पंकज खंडेलवाल, अनिल अग्रवाल, पंकज खंडेलवाल, गोवर्धन त्रिपाठी, प्रदीप गुप्त, शैलेंद्र कटारे, मनोज जायसवाल, शैलेंद्र अग्रहरि, राहुल बरनवाल आदि उपस्थित रहे।