मडि़हान। थाना क्षेत्र के भावां बाजार निवासी रामलतिल सिंह के मकान में बीती रात को अज्ञात चोराें ने मकान का ताला तोड़ कर 40 हजार नगद, सोने की सिकड़ी तथा कपड़े आदि सामान चोरी कर लिया। पीडि़त द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।
भावां बाजार निवासी रामललित सिंह शुक्रवार को मडि़हान स्थित गेहूं के क्रय केंद्र पर गए हुए थे तथा उनकी बेटी किसी शादी में शामिल होने के लिए गई थी। रामललित सिंह की पत्नी मकान के छत में सोई थी। जिसका फायदा उठाते हुए अज्ञात चोराें द्वारा मकान के दरवाजे का ताला तोड़कर मकान के सारे कमरे को खंगाल डाला। सुबह जब महिला छत से नीचे उतरी तो कमरे में बिखरा सामान देखकर उसके होश उड़ गए। महिला के अनुसार कमरे के सारे सामान बिखरे पड़े थे और कमरे में रखा बक्सा व अटैची गायब था। मकान में हुए गायब सामान को देखकर महिला शोर मचाने लगी। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणाें ने बताया कि एक बक्सा व एक अटैची खेत में फेंका गया है। जिस पर भागकर पहुंचे परिजनाें ने देखा तो बक्सा व अटैची टूटी हुई थी।