विंध्याचल। प्रदेश के युवा कल्याण खेलकूद मंत्री कामेश्वर उपाध्याय ने शुक्रवार को मां विंध्यवासिनी के चरणों में मत्था टेका। रत्नाकर होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में खेलकूद मंत्री कामेश्वर उपाध्याय ने कहा कि जनपद में सन 2008-09 में ग्राम पंचायतों में खेलकूद के सामानों के वितरण के लिए प्रति ग्राम पंचायत एक लाख रुपये दिया गया था। खेलकूद के सामानों के वितरण में अनियमितता पाई गई। जिसके लिए युवा कल्याण क्रीडा अधिकारी को कड़ी फटकार लगाई तथा इससे संबंधित सारे विवरण मांगे। जांच होने पर सही पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
श्री उपाध्याय ने कहा कि जनपद के भिस्कुरी में निर्माणाधीन स्टेडियम के लिए धन को अवमुक्त कर दिया गया है। निर्माण कार्य जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हर न्याय पंचायत मेें एक मिनी स्टेडियम का निर्माण कराया जाएगा।
मिनी स्टेडियम के लिए खेलकूद के सारे संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे। श्री उपाध्याय ने कहा कि 2013 में होने वाले अंतरराष्ट्रीय मैच के लिए कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम को जल्द ही तैयार कर लिया जाएगा। श्री उपाध्याय को तीर्थ पुरोहित रत्नाकर मिश्र ने दर्शन-पूजन कराया। इस अवसर पर राजकुमार केसरवानी, दिवाकर मिश्र, सुधाकर मिश्र आदि रहे।