पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
पड़री (मिर्जापुर)। ट्यूबवेल पर सो रहा वृद्ध गुरुवार रात अबूझ हाल में पास स्थित कुएं में गिर गया। सुबह बेटा वहां पहुुंचा तो उसे घटना की जानकारी हुई। जिला अस्पताल में भर्ती वृद्ध ने आरोप लगाया कि रात में पहुुंचे दो युवक उसे कुएं में फेंककर भाग निकले थे। हालांकि पुलिस का कहना है कि वह खुद ही कुएं में गिरा था। घटना पड़री थाना क्षेत्र के मुल्हवा गांव की है। खबर लिखे जाने तक मामले में कोई तहरीर भी नहीं दी गई थी।
मुल्हवा गांव निवासी राजबली सिंह (64) पुत्र महानंद गुरुवार रात अपने ट्यूबवेल पर सोने गया था। रात करीब 11 बजे बिजली आने पर वह ट्यूबवेल चलाकर वहां स्थित कमरे में सो गया। शुक्रवार सुबह करीब सात बजे नाश्ता लेकर पहुंचा बेटा पिता को न पाकर परेशान हो गया। आधे घंटे तक इंतजार करने के बाद भी जब पिता नहीं आए तो वह ट्यूबवेल चालू करने के लिए र्स्टाटर के पास गया। वहां तार गायब देखकर वह हैरान रह गया। तार ढूंढ़ते हुए वह कुएं के पास पहुंचा तो किसी के कराहने की आवाज आई। उसने झांककर देखा तो पिता कुएं में पड़े मिले। शोर मचाकर उसने आसपास के लोगों को जुटाया और फिर किसी तरह वृद्ध को कुएं से बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां पीड़ित ने बताया कि रात में ही ट्यूबवेल पर पहुंचे दो युवकों ने उसे कुएं में फेंक दिया था। साथ ही र्स्टाटर का तार तोड़कर भी कुएं में डाल दिया था। उधर पड़री एसओ इंद्रभूषण यादव का कहना है कि वृद्ध खुद ही कुएं में गिरा था।