हलिया। क्षेत्र के करौदिया गांव के सिवान में महिला का शव पेड़ पर बने फंदे से लटकता हुआ पाया गया। सूचना मिलने पर हलिया पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता ने पुलिस को नामजद तहरीर देते हुए दामाद समेत तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की छानबीन मेें जुटी हुई है।
करौदिया गांव निवासी मुकुंद नाथ की पत्नी सविता (32) का शव मंगलवार सुबह घर से करीब दो किमी दूर सिवान स्थित महुए के पेड़ पर बने फंदे से लटकता हुआ पाया गया। ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई तो वहां हड़कंप मच गया। उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दी।
सूचना पर लालगंज थाना क्षेत्र के बरगछ गांव निवासी मृतका के पिता बेचूलाल गुप्ता भी परिवारीजनों के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। उनका आरोप था कि उनकी बेटी की हत्या की गई। उन्होेंने पुलिस को अपने दामाद मुकुंद नाथ और उसकी पहली पत्नी के बेटे भुवनेश्वर व बहू अनंती देवी के खिलाफ तहरीर दी। देर रात तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया।