पड़री। थाना क्षेत्र के अघवार गांव में एक युवक ने पेट्रोल छिड़ककर खुद को आग के हवाले कर दिया। गंभीर रूप से झुलसने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के वक्त वह घर पर अकेला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक ने ऐसा क्यों किया, इसका पता नहीं चल सका है।
अंशु मिश्रा (18) पुत्र स्व. राजकुमार मिश्रा पड़री थाना क्षेत्र के अघवार गांव का रहने वाला था। वह अपनी मां के साथ रहता था। रोज की तरह मंगलवार सुबह करीब दस 10 बजे वह घर से काम पर जाने के लिए निकला। इसके बाद मां किसी काम से चली गई। बताया जा रहा है कि इसके कुछ देर बाद ही अंशू वापस घर आया और सीधे अपने कमरे में चला गया। वहां अपने शरीर पर पेट्रोल छिड़ककर उसने खुद को आग के हवाले कर दिया। कमरे से धुआं उठते देख आसपास के लोग शोर मचाते हुए घर की ओर भागे। कमरे का दरवाजा तोड़कर ग्रामीण अंदर घुसे तो अंशू दम तोड़ चुका था।