{"_id":"6a777eaabf564bedc7054618","slug":"the-highest-number-of-complaints-received-regarding-the-kanwar-route-concerned-the-removal-of-stray-animals-and-vehicles-as-well-as-the-clearing-of-traffic-jams-meerut-news-c-14-1-mrt1027-1268372-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: कांवड़ मार्ग से लावारिस पशु, वाहन हटवाने की सर्वाधिक शिकायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: कांवड़ मार्ग से लावारिस पशु, वाहन हटवाने की सर्वाधिक शिकायतें
विज्ञापन
-आई ट्रिपल सी में 168 में 57 शिकायतें नगर निगम को मिलीं
- रिस्पॉन्स टाइम तीन मिनट से कम, 39 महत्वपूर्ण इनपुट भी मिले
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। कांवड़ मार्ग की निगरानी और शिकायतों के निस्तारण के लिए पुलिस लाइन में बनाए गए एकीकृत कमांड एवं कंट्रोल सेंटर (आई ट्रिपल सी) में मिल रही शिकायतों का तेजी निस्तारण किया जा रहा है। शुक्रवार शाम तक कांवड़ मार्ग से लावारिस पशु, गोवंश, वाहन हटवाने और जाम खुलवाने की सर्वाधिक शिकायतें मिली हैं। अब तक यहां मिली 168 शिकायतों का निदान किया गया। सर्वाधिक शिकायतें नगर निगम को मिली हैं। 39 महत्वपूर्ण इनपुट भी मिले हैं। रिस्पॉन्स टाइम तीन मिनट से कम बताया गया है।
एसएसपी अविनाश पांडेय का कहना है कि एकीकृत कमांड एवं कंट्रोल सेंटर निगरानी के लिए लाइव आईपी कैमरों, पीटीजेड कैमरों और इंटरनेट आधारित सीसीटीवी नेटवर्क का प्रयोग किया जा रहा है। कांवड़ मार्ग पर किसी भी व्यवधान की पहचान पीटीजेड कैमरों से की जाती है। इसके बाद कांवड़ एक्शन प्लान के तहत संबंधित अधिकारी, ड्यूटी पॉइंट और विभाग को सूचना दी जाती है। जाम या यातायात दबाव की स्थिति में ड्यूटी प्वाइंट्स को निर्देशित करता है।
तीन शिवभक्तों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया
चार अगस्त को भोला की झाल क्षेत्र में लाइव आईपी कैमरे की निगरानी में तीन शिवभक्त झाल के जोखिमपूर्ण स्थान पर देखे गए। संबंधित सेक्टर पुलिस अधिकारी और वहां तैनात पुलिसकर्मियों को अलर्ट किया। पुलिस टीम पहुंची और तीनों कांवड़ यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाकर दुर्घटना को टाल दिया गया।
विज्ञापन
जलभराव और गड्ढों की भी मिलें शिकायत
आई ट्रिपल सी पर कांवड़ मार्ग पर सड़क पर गड्ढे, जलभराव, सार्वजनिक शौचालयों की सफाई, परिवहन व्यवस्था और अन्य जनसुविधाओं से संबंधित शिकायत मिलें। इन्हें संबंधित विभाग के अधिकारियों को देकर निस्तारण कराया गया।
विभागवार सूचनाएं और शिकायतें
नगर निगम (कांवड़ मार्ग से बेसहारा पशु-गोवंश हटवाने, जलभराव, गड्ढे, साफ-सफाई संबंधी) – 57
पुलिस विभाग (कांवड़ मार्ग से वाहनों को हटवाने संबंधी) – 20
यातायात पुलिस (जाम संबंधी) – 10
पुलिस रेडियो विभाग (आरटी सेट पर प्राप्त सूचनाएं) – 32
विद्युत विभाग (बिजली व्यवस्था संबंधी) – 8
पंचायती राज विभाग – 6
स्वास्थ्य विभाग (स्वास्थ्य संबंधी सहायता) – 6
पीडब्ल्यूडी (सड़क पर गड्ढे एवं जलभराव संबंधी) – 4
नगर पंचायत (सार्वजनिक शौचालयों की सफाई आदि) – 4
परिवहन विभाग (बसों के रूट परिवर्तन संबंधी) – 1
वन विभाग (पेड़ काटने संबंधी) – 1
एनसीआरटीसी (सड़क पर गड्ढे एवं जलभराव संबंधी) –
1 एनएचएआई (बैरिकेडिंग संबंधी) – 1
अन्य सूचनाएं – 17
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -