फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   New circle rate list released, prices increased by 15%

नई सर्किल रेट लिस्ट लगाई, 15 प्रतिशत बढ़े दाम

Thu, 17 Jul 2025 12:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jul 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
New circle rate list released, prices increased by 15%
धामपुर में रजिस्टर कार्यालय में लगी लोगों की भीड़ संवाद
- हर तहसील पर पहुंची सर्किल रेट की सूची
विज्ञापन

- एनआईसी की बेवसाइट और रजिस्ट्री कार्यालय पर लगाई गई
- 22 जुलाई तक आपत्ति आएंगी, एक अगस्त से लागू हो जाएंगे नए रेट
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिले में नए सर्किल रेट लिस्ट तहसील मुख्यालयों, रजिस्ट्री ऑफिस में लगा दी गई। पहले ही बढ़े हुए सर्किल रेट देखने वालों की भीड़ लगी रही। जिलेभर में औसतन 15 प्रतिशत तक रेट बढ़ाए गए। जिले में एनएच के किनारे खेती की जमीन के सर्किल रेट में बढ़ोतरी नहीं की गई है। वहीं नई कॉलोनियों में सबसे ज्यादा सर्किल रेट बढ़ाए गए हैं। 22 जुलाई तक नए सर्किल रेट पर आपत्ति मांगी गई है। आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद एक अगस्त से नए सर्किल रेट लागू कर दिए जाएंगे।
पिछले तीन साल से लगातार जिले के सर्किल रेट बढ़ रहे हैं। ऐसे में अब नई कॉलोनियों में भी जमीन महंगी हो गई है। आंकड़ों पर नजर डालें तो शहर के अंदर कुछ ज्यादा अंतर नहीं आया। बल्कि शहर के बाहरी ओर बन रही नई कॉलोनियों के सर्किल रेट में बढ़ोतरी की गई है। इस बार जिलेभर में औसतन 15 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन


- जहां ज्यादा, वहां बढ़ोतरी नहीं : एआईजी
एआईजी स्टांप आशुतोष जोशी ने कहा कि सर्किल रेट वहां बढ़ाए गए हैं, जहां पर मार्केट रेट और सर्किल रेट में ज्यादा अंतर था। खासतौर से ऐसी कॉलोनी चिह्नित की गईं थीं, जहां पर अभी गांव के ही सर्किल रेट लागू थे। इस माह पुराने सर्किल रेट पर ही बैनामे होंगे। अगले माह से संशोधित सर्किल रेट लागू जो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बिजनौर में सर्किल अकृषि भूमि के सर्किल रेट प्रति वर्ग मीटर
-चांदपुर मोड़ से चांदपुर चुंगी 30 हजार से बढ़कर 35 हजार हुआ
-सराफा बाजार से डाकखाने चौराहे तक 1.01 लाख से 1.16 लाख हुआ
-सिविल लाइन और नई बस्ती में 85 हजार से बढ़कर 1.20 लाख हुआ
-प्रदर्शनी मैदान से शास्त्री चौक रोड पर 76 हजार से बढ़कर 91 हजार हुआ
-शहर कोतवाली से जानी चौराहे तक 48 हजार से बढ़कर 60 हजार हुआ
-जानी के चौराहे से रामलीला ग्राउंड चौक तक 43 हजार से 54 हजार हो गया
-ईदगाह चौराहे से नवीनमंडी होते हुए बैराज रोड तक 16 हजार से 18 हजार हुआ
-शास्त्री चौक से सेंटमैरी चौराहे तक 51 हजार से बढ़कर 64 हजार हो गया
---- धामपुर में सर्किल रेट प्रति वर्ग मीटर
पंजाबी कॉलोनी में 19 हजार से 22 हजार हुआ
मंडी मरकामगंज में 23 हजार से 25 हजार हुआ
पहाड़ी दरवाजा में 13 हजार से 14 हजार हुआ

नहटौर के नेजा सराय में 18 हजार से 19 हजार हुआ
अफजलगढ़ में बेगम सराय में 13500 से 14500 हुआ
---- चांदपुर सर्किल रेट प्रति वर्ग मीटर
- अंबेडकर चौक से बास्टा रोड बजाज आटो तक 35 हजार से बढ़कर 46 हजार हुआ
- चरण सिंह चौक से उत्तरी रेलवे फाटक तक 40 हजार से 52 हजार हुआ
- नहटौर चौराहे से संतनगर तक सड़क पर 35 हजार से बढ़कर 46 हजार हुआ
- हल्दौर रोड चौराहे से मंडी समिति तक 35000 हजार से 46 हजार हुआ
--------- नजीबाबाद सर्किल रेट प्रति वर्ग मीटर
-गोविंद नगर कॉलोनी एवं गीता नगरी में 13200 से बढ़कर 15900 हुआ
-कल्लूगंज कॉलोनी में 35000 से बढ़कर 39600 हो गया
-संतोमालन में 11900 से बढ़कर 13300 हुआ
-बालकराम में 11000 से बढ़कर 13200 हो गया
-सब्नीग्रान में 13200 से बढ़कर 14800 हो गया
------ नगीना में सर्किल प्रति वर्ग मीटर
-पंजाबी कॉलोनी में 17500 से बढ़कर 20100 हुआ
-लाल सराय में 15500 से बढ़कर 17800 हुआ
-विश्नोई सराय में 12100 से बढ़कर 13900 हुआ
-क्षत्रिय नगर में 11600 से बढ़कर 13600 हुआ

धामपुर में रजिस्टर कार्यालय में लगी लोगों की भीड़ संवाद

धामपुर में रजिस्टर कार्यालय में लगी लोगों की भीड़ संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed