मोदीपुरम। मेरठ के उद्योगपुरम में क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने कई फैक्टरियों पर छापा मारा। इस दौरान एक फैक्टरी के बाहर वेस्ट जलाया जा रहा था, जबकि एक फैक्टरी में प्रतिबंधित ईंधन का प्रयोग किया जा रहा था। टीम ने दोनों फैक्टरियों पर कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट मुख्यालय भेज दी है। वहीं एक फैक्टरी पर जुर्माना लगाते हुए मुकदमा भी दर्ज कराया गया है।
दरअसल लगातार बढ़ रहे वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए क्षेत्रीय नियंत्रण बोर्ड की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। बुधवार को टीम जेई एसपी सिंह के नेतृत्व में उद्योगपुरम में पहुंची, यहां रचित प्रिंटिंग (ड्राइंग प्रिंटग) और इंडिया क्रॉप साइंस (फर्टीलाइजर) पर छापा मारा। इस दौरान इंडियान क्रॉप साइंस फैक्टरी के बाहर बायो वेस्ट और प्रतिंबधित ईंधन जलाया जा रहा था। इसके अलावा रचित प्रिंटिंग में भी प्रतिबधित ईधन जलाया जा रहा था। टीम ने दोनों फैक्टरियों पर कार्रवाई करते हुए जुर्माने के लिए रिपोर्ट बनाकर लखनऊ भेज दी है। टीम ने रचित प्रिंटिंग पर मुकदमा दर्ज कराते हुए दोनों फैक्टरियों को बंद करने के आदेश दिए हैं। इसके बाद टीम ने कई अन्य फैक्टरियों का भी निरीक्षण किया, यहां सब कुछ मानकों के अनुरूप मिला।
क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी आरके त्यागी ने बताया कि वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। बुधवार को भी दो फैक्टरियों पर कार्रवाई की गई। अभी तक मेरठ में करीब एक दर्जन फैक्टरियों पर कार्रवाई की जा चुकी हैं जिनमें या तो प्रतिबंधित ईंधन जलता पाया गया या फिर एनओसी नहीं मिली। मानकों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जाएगी।