लोकप्रिय और ट्रेंडिंग टॉपिक्स

विज्ञापन
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP State President

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा अब होली बाद

ब्यूरो/ अमर उजाला, मेरठ Updated Fri, 18 Mar 2016 01:27 AM IST
BJP State President
बीजेपी। - फोटो : फाइल फोटो
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा लगातार अटक रही है। इसके पीछे यूपी के राष्ट्रीय नेताओं की आपसी खींचतान और चहेते को कमान सौंपने की जद्दोजहद होने की चर्चा है। अब प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा होली के बाद होने की बात कही जा रही है। 


भाजपा के संगठन चुनाव दिसंबर तक पूरे होने थे। महानगर अध्यक्ष से लेकर प्रदेश अध्यक्ष का निर्वाचन होना था। ढाई माह बीत जाने के बाद भी प्रदेश अध्यक्ष तो दूर, प्रदेश के सभी जनपदों के अध्यक्ष भी घोषित नहीं हुए हैं।


अब तक भाजपा तीन सूचियां जारी कर करीब 60 जिलाध्यक्ष घोषित कर पाई है। जबकि मेरठ का जिलाध्यक्ष घोषित हुए दो माह होने को हैं, लेकिन महानगर अध्यक्ष अभी तय नहीं हुआ है। मेरठ महानगर में नेताओं के तीन गुट बने हुए हैं। हर कोई अपने पक्ष का महानगर अध्यक्ष बनाने की कवायद में जुटा है। 

प्रदेश अध्यक्ष के लिए भी शीर्ष नेतृत्व के सामने वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, प्रदेश महामंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा, धर्मपाल आदि के नाम आ चुके हैं। इनमें एक बड़ा गुट लोकसभा चुनाव परिणाम को देखते हुए डा. वाजपेयी को फिर से मौका देने की पैरवी कर रहा है। वहीं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के विरोध में होने की चर्चा है। अब देखना है कि किसकी ताजपोशी होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

फॉन्ट साइज चुनने की सुविधा केवल
एप पर उपलब्ध है

बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही
एप में पढ़ें

क्षमा करें यह सर्विस उपलब्ध नहीं है कृपया किसी और माध्यम से लॉगिन करने की कोशिश करें

Followed