मेरठ। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र स्थित ईदगाह के पास एक फैक्ट्री में बुधवार रात करंट लगने से छात्र की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने फैक्ट्री मालिक के खिलाफ तहरीर दी है।
टीपीनगर थाना क्षेत्र के मलियाना निवासी आकाश पुत्र जयभगवान ने इस साल 10वीं की परीक्षा पास की थी। गर्मियों की छुट्टियों के समय से वह दिल्ली रोड स्थित एक फैक्ट्री में नौकरी कर रहा था। बुधवार रात को काम करने के दौरान वह करंट की चपेट आने से झुलस गया। साथी मजदूरों ने उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जब इसका पता परिजनों को चला तो कोहराम मच गया। सूचना पर ब्रह्मपुरी पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। परिजनों का कहना है कि फैक्ट्री मालिक की लापरवाही से छात्र की मौत हुई है। करंट लगने के काफी देर तक उसे अस्पताल में भर्ती नहीं कराया गया।