मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की समस्याएं छात्र संघ चुनाव में छात्रों का मुद्दा बन गई हैं। कोई हॉस्टल में वॉशिंग मशीन लगाकर हाथ से कपड़े धोने की समस्या दूर करना चाहता है, तो कोई कैंपस को वाई फाई करने का पक्षधर है। विश्वविद्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार भी छात्रों को चुभ रहा है। कैंटीन से लेकर हॉस्टल तक और क्लास रूम से लेकर लैब तक के मामले छात्रों के एजेंडे में शामिल हैं। प्रत्याशियों के मन में टीस है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा की आवश्यकता पूरी करने के लिए बने विश्वविद्यालय की छवि धूमिल होती जा रही है। वह धरने प्रदर्शनों के खिलाफ हैं। अमर उजाला ने अध्यक्ष पद के पांचों प्रत्याशियों से उनके चुनावी वादे और इरादों के बारे में जाना। प्रत्याशियों ने अपने एजेंडा बिंदुओं में स्पष्ट किया।
संजीव कुमार (एबीवीपी समर्थित)
1. केंद्रीय विश्वविद्यालय जैसी सुविधाएं दिलाई जाएंगी।
2. दाखिले की व्यवस्था सुधारी जाएगी। 40 प्रतिशत वाले का भी दाखिला होगा।
3. बीटेक कालेज में शिक्षकों के खाली पद भरवाएं जाएंगे। माहौल सुधारा जाएगा।
4. छात्राओं की समस्याओं के लिए एक सेल बनाया जाएगा। लड़की प्रतिनिधि होगी।
5. सुरक्षा व्यवस्था मजबूती की जाएगी।
भूपेंद्र सिंह (एनएसयूआई समर्थित)
1. छात्र और विश्वविद्यालय हित में काम किया जाएगा।
2. भ्रष्टाचार नहीं सहेंगे। छात्रों को काम के लिए पैसे नहीं देने पड़ेंगे।
3. प्लेसमेंट सेल बनवाया जाएगा।
4. मैस में खाने की गुणवत्ता सुधारी जाएगी।
5. प्रैक्टिकल लैब में उपकरण पूरे नहीं होते, ये कमी दूर की जाएगी।
अरुण यादव (सपा छात्र सभा समर्थित)
1. विश्वविद्यालय का माहौल सुधारा जाएगा।
2. हर विभाग के लिए प्लेसमेंट सेल बनाया जाएगा।
3. खाली पद भरने की पुरजोर कोशिश होगी।
4. बीटेक कालेज की व्यवस्था सुधारी जाएंगी।
5. पुराने छात्रों को एक मंच पर लाने के लिए कार्यक्रम किए जाएंगे।
श्रुतिधर मिश्रा (निर्दलीय)
1. दाखिले, परीक्षा, रिजल्ट सब समय पर करा जाएगा।
2. कैंपस वाई फाई करेंगे।
3. आईएएस, पीसीएस कोचिंग शुरू की जाएगी।
4. धरना, प्रदर्शन, हंगामे बंद किए जाएंगे।
5. सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी।
राहुल कुमार (निर्दलीय)
1. आईआईटी जैसी लाइब्रेरी की जाएगी।
2. हॉस्टल में कपड़े हाथ से न धोने पड़ें, इसलिए वॉशिंग मशीन लगाई जाएगी।
3. कैंटीन को अच्छा किया जाएगा।
4. प्लेसमेंट सेल एक्टिव किया जाएगा।
5. लड़कियों की सुरक्षा पर ध्यान दिया जाएगा।
चुनाव प्रचार, कैंपस से गांव तक
छात्र संघ चुनाव का प्रचार कैंपस से लेकर गांव तक हो रहा है। प्रत्याशी वोटरों के गांव में उनके घर तक पहुंच रहे हैं। दिन में घर और शाम में कैंपस में प्रचार किया जा रहा है। कैंपस के आसपास छात्र संगठनों का दिनभर जमावड़ा रहता है। रविवार देर शाम एक छात्र संगठन ने छात्राओं को दावत दी। चुनाव अधिकारी से लेकर मीडिया तक इसकी जानकारी पहुंची। उधर, प्रचार के दौरान एबीवीपी के प्रत्याशियों ने चीफ प्रोक्टर पर छात्र संगठन का नाम प्रयोग करने पर आपत्ति जताई। हालांकि चीफ प्रोक्टर ने कहा कि वह प्रत्याशियों से पूछताछ कर रहे थे।
गाड़ी सीज, छात्र गिरफ्तार
कैंपस में न्यू ब्वॉयज हॉस्टल के बाहर से एक क्वालिस गाड़ी पुलिस ने सीज की है। इसके अलावा बीटेक के कैंपस में प्रतिबंधित चल रहे छात्र देवव्रत सिंह को पुलिस ने गेट पर पकड़ लिया। वह कैंपस में घुसने की कोशिश कर रहा था।