सरायलखंसी थाना क्षेत्र के भुजौटी के पास हाइवे पर सोमवार की देर शाम लगभग सवा सात बजे बेकाबू बोंलेरो ने सामने से आ रही टेंपो में धक्का मार दिया। इस घटना में टेंपो सवार वृद्ध महिला की मौत मौके पर ही हो गई। कोपागंज कसबे के चंदनपुरा मुहल्ला निवासी जानकी पत्नी स्व. सुवाष चंद जायसवाल कोपागंज से मऊ की ओर टेंपो से आ रही थी। उसकी टेंपो जब मुरली ढाबा के निकट पहुंची ही थी कि सामने से आ रही बोलेरो ने उसे धक्का मार दिया। धक्का लगते ही जानकी टेंपो से नीचे गिर गई और बोलेरो के पहये के नीचे आकर उसका सिर बुरी तरह कुचल गया। पुलिस के अनुसार महिला की मौत मौके पर ही हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए उसका शव लाश घर में रखवा दिया। उधर घटना के बाद बोलेरो चालक फरार हो गया। पुलिस क्रेन से बोलेरो से उठवाकर पुलिस चौकी सिविल लाइन ले गई।