मऊ /कुसुम्ह/घोसीा। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य डॉ. धर्मेंद्र सिंह का बृहस्पतिवार को जिले में आने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। एमएलसी ने युवाओं को पार्टी संगठन को सशक्त बनाने के लिए आह्वान किया। कहा कि भाजपा युवाओं को पूरा सम्मान देती है।
एमएलसी के नगर में प्रवेश से पूर्व बलिया मोड़ स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा के पास भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पुनीत यादव के नेतृत्व में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया। अपने स्वागत से अभिभूत एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा में युवाओं संग सभी वर्गों के लोगों का सम्मान और स्वाभिमान सुरक्षित है।
केंद्र और प्रदेश सरकार जनहितकारी योजनाओं का संचालन कर देश और प्रदेश को निरंतर आगे ले जाने के लिए तत्पर है। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे पार्टी संगठन को सशक्त बनाएं। इस अवसर पर पार्टी जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार गुप्ता, अशोक सिंह, सत्यमित्र सिंह, राहुल उपाध्याय, मयंक मद्धेशिया, दुर्गेश सिंह, अवधेश सोनकर, अखिलेश राजभर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इससे पहले दोहरीघाट के कुसुम्हा में डॉ. धर्मेंद्र सिंह के पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में प्रदेश के सभी सीटें जीतने का लक्ष्य है। इसको लेकर भाजपा नगर निकाय चुनाव और उससे पहले शिक्षक व स्नातक एमएलसी चुनाव में पार्टी विजय के संकल्प के साथ उतरेगी।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि नए मतदाता बनाने और मतदाताओं से संवाद करते हुए मतदान के दिन बूथों तक मतदाताओं को पहुंचाने की जिम्मेदारी आप सभी की है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष प्रवीण गुप्ता, उपाध्यक्ष संतोष राय, विकास वर्मा ,बबलू गुप्ता, हेमंत राय, संदीप राय, मिंटू, श्रीकांत श्रीवास्तव, पप्पू गुप्ता आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
घोसी में भी उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। निकाय चुनाव में पार्टी का परचम लहराने के लिए युवाओं को पूरी ऊर्जा के साथ जुटने का गुरुमंत्र दिया। इस अवसर पर रवींद्रनाथ उपाध्याय, मुन्ना प्रसाद गुप्ता, नवनीत चौरसिया, जीतू मद्धेशिया, अतुल शर्मा आदि उपस्थित रहे। इसके पूर्व मझवारा मोड़ पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष रवींद्रनाथ उपाध्याय के नेतृत्व में उनका स्वागत किया।