पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
मुहम्मदाबाद गोहना। ब्लाक मुख्यालय परिसर में सोमवार को नारी संघ से जुड़ी सैकड़ों महिला कार्यकत्रियों ने मनरेगा के तहत रोजगार दिए जाने तथा बकाया मजदूरी भुगतान के लिए बीडीओ व एपीओ का घेराव किया। इस दौरान महिलाओं द्वारा जमकर प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी भी
की गई। लगभग दो घंटे तक चले हंगामे के बाद बीडीओ के आश्वासन पर आक्रोशित महिलाएं मानीं और घर वापस लौटी। इस दौरान समूचे ब्लाक मुख्यालय में अफरातफरी का माहौल रहा।
मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक के कोठिया, इटौरा चौबेपुर, आरीपुर, बारा आदि गांवों की सैकड़ों महिलाओं ने नारी संघ की अध्यक्ष दुर्गावती देवी के नेतृत्व में ब्लाक परिसर में सोमवार को जमकर बवाल काटा। महिलाओं ने गांव में रोजगार न दिए जाने व पूर्व में कराए गए कार्यों का भुगतान न करने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी व प्रदर्शन किया। इस दौरान महिलाओं द्वारा बीडीओ व एपीओ अजयपाल सिंह का भी घेराव किया गया। हंगामे को देखते हुए खंड विकास अधिकारी मीना गौतम ने वार्ता के बाद मनरेगा में कार्य देने व बकाया मजदूरी का भुगतान करने का आश्वासन दिया। तब कहीं जाकर महिलाएं मानी और अपने घरों की ओर वापस लौटीं।
प्रदर्शन करने वालों में प्रमुख रूप से सुमित्रा, लक्ष्मीना, सावित्री, आशा, तिजिया, दुईजा, सुशीला, सरोज, दमयंती समेत सैकड़ों महिलाएं रहीं।