मऊ। नगर निकाय सामान्य निर्वाचन 2012 के नामांकन के पहले दिन एक भी प्रत्याशी चुनावी रण में नहीं कूदा। नामांकन स्थल पर ज्यादातर प्रत्याशियों के दर्शन हुए, लेकिन सभी ने पर्चा ही खरीदकर अपनी तैयारी को अंतिम रूप देने का प्रयास किया। पहले दिन नामांकन स्थल कलेक्ट्रेट परिसर, मुहम्मदाबाद गोहना और घोसी तहसील में काफी गहमागहमी रही। अध्यक्ष पदों के लिए विभिन्न प्रत्याशियों ने 59 सेटों में पर्चा खरीदा, जबकि सभासद पद का 269 सेटों में पर्चा बिका।
निकाय चुनाव के नामांकन के पहले दिन नामांकन स्थल कलेक्ट्रेट परिसर पर सुरक्षा व्यवस्था के बीच नामांकन का कार्य शुरू हुआ। इसमें सदस्य, अध्यक्ष पदों के लिए अलग-अलग कक्ष, अदरी और कोपागंज नगर पंचायत के लिए अलग-अलग नामांकन कक्ष में सुबह 11 से तीन बजे तक नाम निर्देशन पत्र और नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया चली। इसमें नगरपालिका से कुल 15 सेट पर्चा अध्यक्ष पद का बिका। प्रत्याशियों ने एक ही पद के लिए कई सेटों में पर्चा खरीदा। इनके अलावा सभासद पद के लिए विभिन्न प्रत्याशियों ने कई सेटाें में 110 पर्चा खरीदा। कोपागंज नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए पांच सेट पर्चा बिका, जबकि सदस्य पद के लिए 18 सेट पर्चे बिके। अदरी नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के सात तथा सदस्य पदों के लिए नौ पर्चे बिके। मुहम्मदाबाद गोहना नामांकन स्थल तहसील में नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए दस सेट तथा सदस्य पद के लिए 53 सेट पर्चे बिके। नामांकन स्थल घोसी तहसील में अमिला नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए छह और सदस्य पद के लिए 19 पर्चे बिके। घोसी नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए 14 तथा सदस्य पद के लिए 60 पर्चे बिके।
दोहरीघाट नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए दो और सदस्य पदों के लिए एक भी पर्चा नहीं बिका। नामांकन स्थलों पर पहला दिन होने के चलते काफी भीड़ रही। सुरक्षा व्यवस्था से लेकर निर्वाचन कार्य के लिए लगाए कर्मचारी पहले दिन नामांकन को लेकर मुस्तैद दिखे।